फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों का किया शुक्रिया, कहा- ‘हर शब्द के तीन अक्षर दिख रहे’

Mon, 01 Mar 2021 03:11 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 01 Mar 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan shares health update after surgery
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर परेशान हो रहे प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। उनकी सर्जरी सफल रही। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में अपने शुभचितंकों को शुक्रिया किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट भी साझा की है।

Amitabh bachchan shares health update after surgery
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

अमिताभ लिखते हैं कि 'मेडिकल कंडीशन के लिए चिंता और दुआएं करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।इस उम्र में आंखों की सर्जरी बहुत नाजुक होती है और इसे सही तरीके से संभालने की जरूरत होती है। सबकुछ अच्छे से हो रहा है। उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा। नजर और रिकवरी धीमी और कठिन है। अगर यहां टाइपिंग की गलतियां हो रही हैं तो माफ किया जाए।‘

Amitabh bachchan shares health update after surgery
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

अमिताभ बच्चन ने अपनी स्थिति की तुलना वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ घटी एक घटना से की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ सुना है और कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। अभिनेता ने आगे लिखा कि 'एक क्रिकेट मैच में अपने मजबूत प्रतिद्वंदी के सामने वेस्टइंडीज की टीम की स्थिति अच्छी नहीं थी और लग रहा था कि वे मैच हार जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan shares health update after surgery
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

'गैरी सोबर्स ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। उन्होंने रम की बोतल खोली, कुछ घूंट पिया और जब उनकी बल्लेबाजी की बारी आई तो उन्होंने अपने करियर का सबसे तेज शतक लगाया। बाद में उनसे पूछा गया कि यह उन्होंने कैसे किया तो उन्होंने कहा कि मैं बाहर गया तो मुझे तीन बॉल्स दिखाई दे रही थीं मैं बीच वाली को हिट कर रहा था। मेरी स्थिति भी ऐसी ही है। मैं एक शब्द के तीन अक्षर देख रहा हूं और बीच वाले बटन को दबा रहा हूं।'

विज्ञापन
Amitabh bachchan shares health update after surgery
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बिग बी ने लिखा, ‘आप सभी को मेरा प्यार। आंख ठीक होने की गति धीमी है और मेरी दूसरी आंख का भी ऑपरेशन होना है, इसलिए यह लंबी प्रक्रिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि कुछ दिनों में मेरी आगामी फिल्म की शूटिंग से पहले मैं स्वस्थ हो जाऊंगा। मैं विकास बहल की नई फिल्म में काम करूंगा, जिसका शीर्षक संभवत: ‘गुड बाय’ होगा।‘ अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘मैं खाली बैठा हूं, ज्यादातर समय मेरी आंखें बंद हैं और मैं संगीत सुनने की कोशिश करता हूं।’ बता दें कि बीते शनिवार को उन्होंने अपने स्वास्थ्य के खराब होने की जानकारी दी थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed