फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक की इस अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती से बना दिया था सबको दीवाना, शादी के बाद हो गईं इंडस्ट्री से दूर

Mon, 01 Mar 2021 02:40 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 01 Mar 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Archana Joglekar birthday special:  know some unknown facts about karmbhoomi actress
अर्चना जोगलेकर - फोटो : फाइल

80 और 90 के दशक में खूबसूरत अदाकारा अर्चना जोगलेकर टीवी और फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा थीं। अर्चना का जन्म एक मार्च 1965 को एक मराठी परिवार में हुआ था। अभिनेत्री होने के साथ साथ वह एक क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने उड़िया, मराठी और हिंदी फिल्मों-टेलीविजन सीरियल में काम किया है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Archana Joglekar birthday special:  know some unknown facts about karmbhoomi actress
अर्चना जोगलेकर - फोटो : यूट्यूब

अर्चना की मां आशा जोगलेकर भी एक कत्थक डांसर हैं। उन्होंने ही अर्चना को डांस की ट्रेनिंग दी। 1963 में अर्चना की मां ने मुंबई में एक डांस स्कूल खोला जिसका नाम ‘अर्चना नृत्यालय’ रखा। अर्चना को फिल्म संसार से पहचान मिली। इसके अलावा मराठी फिल्म एका पेक्षा और अनापेक्षित में उनके काम को काफी सराहा गया।  उन्होंने टीवी सीरियल चुनौती, कर्मभूमि, फूलवंती और किस्सा शांति का में काम किया।

Archana Joglekar birthday special:  know some unknown facts about karmbhoomi actress
अर्चना जोगलेकर - फोटो : यूट्यूब

करियर के ऊंचाइयों पर रहते हुए अर्चना ने शादी कर ली और अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। 1999 में अर्चना ने न्यू जर्सी में अपना एक डांस स्कूल खोला जहां वह बच्चों को क्लासिकल डांस सिखाती हैं। इतनी जल्दी शादी करने के बारे में अर्चना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे सही व्यक्ति मिल गया जिसके साथ मैं परिवार शुरू करना चाहती थी। उन्होंने बगैर किसी शर्त के मेरे डांस को सपोर्ट किया। मेरे लिए डांस ऑक्सीजन की तरह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Joglekar birthday special:  know some unknown facts about karmbhoomi actress
अर्चना जोगलेकर - फोटो : यूट्यूब

अर्चना फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह सिनेमा को याद करती हैं। हालांकि अब वह फिल्में निर्देशित करना चाहती हैं। आज की अभिनेत्रियों में उन्हें आलिया भट्ट पसंद हैं और वह उन्हें लेकर एक फिल्म बनाना चाहती हैं। इसके अलावा वह कटरीना कैफ को लेकर डांस फिल्म करना चाहती हैं।
 

विज्ञापन
Archana Joglekar birthday special:  know some unknown facts about karmbhoomi actress
अर्चना जोगलेकर - फोटो : यूट्यूब

अर्चना जोगलेकर के बारे में हैरान करने वाली खबर पता चली जब 30 नवंबर 1997 में वह ओडिशा में एक उड़िया फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। एक शख्स ने उनसे दुष्कर्म की कोशिश की थी। एक दिसंबर 1997 को पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में भुवनेश्वर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अप्रैल 2010 में उसे 18 महीने के कारावास की सजा सुनाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed