फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘डार्लिंग्स’ से निर्माता बनीं आलिया भट्ट, शाहरुख खान की फिल्म कंपनी के साथ शुरू की ये फिल्म

Mon, 01 Mar 2021 02:12 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 01 Mar 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt and Shah Rukh Khan to co produce Darlings
आलिया भट्ट - फोटो : Insatagram

अभिनेत्री आलिया भट्ट भी अब फिल्म निर्माता बन गई हैं। अपने पिता महेश भट्ट के पारिवारिक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी विशेष फिल्म्स से अलग होने के बाद आलिया का ये पहला बड़ा कदम है। आलिया भट्ट बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म शाहरुख खान की कंपनी के साथ बनाने जा रही हैं। इस कंपनी का नाम आलिया ने इटरनल सनशाइन रखा है।

Alia Bhatt and Shah Rukh Khan to co produce Darlings
आलिया भट्ट - फोटो : amar ujala

‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले 15 फरवरी को ये खबर दी थी कि रेड चिलीज और आलिया भट्ट मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह मुंबई में रहने वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है। कहानी के केंद्र बिंदु में इस परिवार को चलाने वाली मां होगी और आलिया भट्ट को इस किरदार की बेटी का रोल करना है। मां के रोल में चर्चित अभिनेत्री शेफाली शाह को साइन किया जा चुका है। बेटी के रोल के लिए भी आलिया ने कहानी सुनते ही हां कर दी।

‘डियर जिंदगी’ के पांच साल बाद अब इस फिल्म के लिए साथ आए शाहरुख औरआलिया भट्ट, जल्द शुरू होगी शूटिं

Alia Bhatt and Shah Rukh Khan to co produce Darlings
डार्लिंंग्स - फोटो : Insatagram

शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के सीईओ गौरव वर्मा, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ साथ इस फिल्म की निर्माता आलिया भट्ट भी होंगी। फिल्म का नाम ‘डार्लिंग्स’ रखा गया है। आलिया भट्ट अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पूरी करने के बाद ये फिल्म शुरू करने ही वाली हैं। रेड चिलीज की ये मां-बेटी की कहानी वाली फिल्म थिएटर में रिलीज होगी या सीधे ओटीटी पर इस बारे में अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt and Shah Rukh Khan to co produce Darlings
Alia bhatt-Shahrukh khan

आलिया भट्ट की पिछली फिल्म ‘सड़क 2’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी और इसके टीजर, ट्रेलर से लेकर फिल्म तक को डिजिटल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। फिल्म के ट्रेलर ने तो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले वीडियो का रिकॉर्ड बना दिया था। आलिया की एक और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसकी एडीटिंग का काम भी फर्स्ट कट तक पूरा हो गया बताया जाता है।

विज्ञापन
Alia Bhatt and Shah Rukh Khan to co produce Darlings
alia bhatt - फोटो : instagram

रेड चिलीज के साथ बनने जा रही आलिया की इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी जसमीत के रीन को मिली है जो इससे पहले ‘फोर्स 2’, ‘फन्ने खां’ और ‘पति पत्नी औऱ वो’ जैसी फिल्में लिख चुकी हैं। जसमीत ने कुछ बड़ी फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed