फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: राजघराने की इकलौती संतान हैं अदिति राव हैदरी, 21 साल में की थी पहली शादी

Thu, 28 Oct 2021 09:06 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 28 Oct 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari's Birthday Special: Aditi Rao Hydari is the only child of the royal family, first marriage in 21 years
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram/aditiraohydari

बॉलीवुड में हमने कई एक्ट्रेस को राजकुमारी और रानी का किरदार निभाते हुए देखा है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि इनमें से कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जो सिर्फ फिल्मों में ही ये किरदार नहीं निभाती बल्कि रियल लाइफ में भी राजकुमारियां हैं। इनमें से एक नाम आपको हैरान भी कर सकता है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में मेहरूनिसा के किरदार में अदिति राव हैदरी ने बेहतरीन भूमिका निभाई है, मानो वो सच में रानी हों। वैसे गलत नहीं सोच रहे आप। राजघराने की गलियां छोड़, मायानगरी की रानी बनी अदिती राव हैदरी, हैदराबाद के शाही परिवार में जन्मीं हैं और आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इतना ही नहीं, वो अकबर हैदरी की परपोती हैं, साथ ही असम के पूर्व गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की ग्रैंड भतीजी भी। जो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके जुड़े दिलचस्प बातें।

Aditi Rao Hydari's Birthday Special: Aditi Rao Hydari is the only child of the royal family, first marriage in 21 years
अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram/aditiraohydari

अपनी अदाओं से सबको घायल कर चुकी अभिनेत्री इतने बड़े खानदान से ताल्लुक रखती हैं इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। अदिति राव हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर 1978 को हैदराबाद के तेलांगना में हुआ था। अकबर हैदरी की परपोती, साथ ही असम के पूर्व गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की ग्रैंड भतीजी अदिती, राजसी परिवारों से ताल्लुक रखती हैं । अदिती के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, इसके अलावा मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी अदिति के चाचा हैं जोकि असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति के नाना राजा जे.रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे, और तो और शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे। उनके पिता का नाम एहसान हैदरी और मां का विद्या राव है जो उस समय की ठुमरी और दादरा राग की फेमस गायिका थीं। जहां अदिति के पिता मुस्लिम थे, वहीं उनकी मां हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती थीं। 

Aditi Rao Hydari's Birthday Special: Aditi Rao Hydari is the only child of the royal family, first marriage in 21 years
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
2 साल की उम्र में ही अलग हो गए थे अदिति के माता- पिता 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अदिति के माता- पिता की लव मैरिज हुई थी। लेकिन जब अदिति महज दो साल की थी तभी उनके माात पिता दोनों अलग हो गए थे। वो बचपन से ही अपनी मां के बेहद करीब थीं इसलिए उन्होंने पिता के साथ रहने से मना कर दिया। तलाक के बाद वो अपनी मां के साथ दिल्ली में रहने लगी थीं। बता दें कि अदिति एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं जिसे उन्होंने 6 साल की उम्र में ही सीखना शुरू कर दिया था। जहां उनकी मां ने तलाक के बाद फैमिली बिजनेस संभालना शुरू कर दिया था, वहीं उनके पिता ने दूसरी शादी तो की लेकिन उनकी दूसरी शादी से कोई संतान नहीं है। इस लिहाज से अदिति अपने परिवार की इकलौती संतान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari's Birthday Special: Aditi Rao Hydari is the only child of the royal family, first marriage in 21 years
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अदिति अपने नाम में लगाती हैं माता- पिता दोनों का सरनेम 
अगर आपने ध्यान दिया हो तो अदिति अपने नाम के पीछे दो सरनेम लगाती हैं - राव और हैदरी। राव उनकी मां का सरनेम है वहीं हैदरी पिता का। अदिति इसकी वजह दोनों के अपनी जीवन में बराबर का हिस्सा होना बताती हैं। एक इंटरव्यू में अदिति ने कहा था कि ‘मैं दोनों सरनेम को रखना चाहती थी, क्योंकि मेरी मां ने मुझे पाला है, लेकिन मेरे पिता भी मेरे लिए मेरी ज़िंदगी का एक हिस्सा हैं। हैदरी एक जिम्मेदारी भरा सरनेम है और इसलिए मैं इसका कभी गलत इस्तेमाल नहीं कर सकती। 

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari's Birthday Special: Aditi Rao Hydari is the only child of the royal family, first marriage in 21 years
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बहुत छोटी सी उम्र में कर ली थी अदिति ने शादी
अदिति को देखकर लोगों के जहन में ये धारणा होगी की शायद उन्हें अभी तक अपना राजकुमार नहीं मिला हैं लेकिन ऐसा नहीं है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही अदिति ने अपना जीवनसाथी चुन लिया था। जी हां, अदिति पहले से ही शादीशुदा हैं जिसके बारे में बेहद कम लोगों को मालूम है। दरअसल, अदिति की शादी छोटी उम्र में गुपचुप तरीके से हो गई थी। 17 साल की उम्र में अदिति की मुलाकात सत्यदीप से हुई थी जिसके बाद दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करने लगे। अदिति ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी, उस वक्त अदिति की उम्र सिर्फ 21 साल थी। बॉलीवुड में डेब्यू के दौरान उन्होंने कई सालों तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी। मगर साल 2013 में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी शादी पहले ही हो चुकी थी और अब उनका तलाक भी हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed