{"_id":"6746cb8ffd193a7c680eda1d","slug":"aditi-rao-hydari-siddarth-new-wedding-pics-regal-elegance-look-goes-viral-on-social-media-2024-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aditi-Siddarth: अदिति-सिद्धार्थ ने राजस्थान में दोबारा की शादी, बिशनगढ़ के अलीला फोर्ट से शेयर की नई तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aditi-Siddarth: अदिति-सिद्धार्थ ने राजस्थान में दोबारा की शादी, बिशनगढ़ के अलीला फोर्ट से शेयर की नई तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:14 PM IST
सार
Aditi Rao Hydari-Siddarth: बॉलीवुड की अदाकारा अदिति राव हैदरी और उनके पति अभिनेता सिद्धार्थ ने दोबारा से शादी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस शादी की नई तस्वीरें शेयर की हैं। यह जोड़ा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए पारंपरिक परिधान में बहुत खूबसूरत लगा।
मशहूर अदाकारा अदिति राव हैदरी और उनके पति सिद्धार्थ ने दोबारा शादी की है, इस शादी की कुछ शानदार तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की हैं, जिसमें यह दोनों बहुत खूबसूरत नजर आए। सिद्धार्थ और अदिती राव हैदरी ने तेलंगाना के एक मंदिर में 16 सितंबर 2024 को शादी की थी। इससे पहले दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे।
अदिति ने अपनी शादी की कई लाजवाब और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जीवन में सबसे अच्छी चीज एक-दूसरे को थामे रखना है।"
अदिति ने एक शानदार लाल लहंगा चोली पहना था, जिसपर बारीक काम किया गया है। अदिति की खूबसूरती को पारंपरिक कुंदन के आभूषणों ने चार चांद लगा दिए। उनकी भारी ज्वैलरी में भारी हार, झुमके, नाक की नथ और एक हेडबैंड शामिल दिखा, जो उनके अनोखेलुक को और भी शानदार बना रहा था। वहीं सिद्धार्थ ने बेज रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पहना था , जो उनकी खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। इस जोड़े के शादी के सभी परिधानों को ज्यादातर सब्यसाची द्वारा बनाया गया है।
इस साल की शुरुआत में सिद्धार्थ ने अदिति राव हैदरी को उनकी पसंदीदा जगह पर प्रपोज किया था। प्रपोजल को याद करते हुए, सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, "मैं अपनी नानी के सबसे करीब था, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया था। उन्होंने हैदराबाद में एक स्कूल खोला था। एक दिन सिद्धार्थ ने मुझसे पूछा कि क्या वह इसे देख सकते हैं, क्योंकि वह अच्छी तरह से जानते थे कि मैं उनके कितना करीब था। (इसी स्कूल में अदिति को किया था प्रपोज)"
Lahore 1947: जल्द होगी आमिर खान-सनी देओल के सीन की शूटिंग? लाहौर 1947 को लेकर उत्साहित प्रशंसक
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।