साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी शादी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। इस पोस्ट में वह बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी 11 और 12 दिसंबर को गोवा में होगी। हालांकि, इन तारीखों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया पर दिए शादी के संकेत, कई फिल्मी सितारों ने दी शुभकामनाएं
कीर्ति सुरेश ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी शादी के संकेत दिए हैं। हालांकि शादी की तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्ति सुरेश ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में एंटनी थाटिल के साथ एक तस्वीर साझा की, जो इस साल की दिवाली की थी। उन्होंने लिखा, "15 साल और सफर जारी है....। इस पोस्ट से यह साफ हो गया कि दोनों के बीच 15 साल पुराना और मजबूत रिश्ता है। साथ ही, उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते का नाम "नाइकी" रखा है, जो उनके और एंटनी के नामों से जोड़कर बनाया गया है।
View this post on Instagram
कीर्ति सुरेश की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों को बधाइयां दी हैं। तृषा कृष्णन, नजरिया नाजिम, राशी खन्ना और सुंदीप किशन जैसे सितारे ने उन्हें कमेंट बॉक्स में शुभकामनाएं दी हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, कीर्ति सुरेश जल्द ही 'बेबी जॉन' में नजर आने वाली हैं। यह तमिल फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन कालीस ने किया है। फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कीर्ति सुरेश साउथ सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं, जो अपनी अभिनय क्षमता और विविध भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू और मलयालम सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। कीर्ति सुरेश की प्रमुख फिल्मों में "माहनती" (2018) शामिल है। इसके अलावा, वह दशहरा और भोला शंकर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Pushpa 3: अल्लू के बाद रश्मिका मंदाना ने साझा किया 'पुष्पा 2' को लेकर भावुक पोस्ट, पुष्पा 3 को लेकर दी हिंट?