फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी लियोनी की राह चलीं अदिती ,बॉलीवुड में नहीं जमा सिक्का, अब करियर को लेकर किया बड़ा फैसला

Tue, 24 Jul 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari To Focus On South Indian Films Post Film Sammohanam Success
अदिति राव हैदरी

अगले साल अदिति राव हैदरी को बॉलीवुड में एक दशक पूरा हो जाएगा लेकिन यहां उन्हें ऐसी कोई सफलता नहीं मिली कि लोग उन्हें याद रखें। खबर है कि अब तक के नतीजे देखने के बाद वह पूरी तरह से साउथ की इंडस्ट्री में जमने का मन बना रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी घोषणा की है कि वह अब दक्षिण भारतीय फिल्मों पर फोकस करेंगी क्योंकि उन्हें वहां अच्छे रोल मिल रहे हैं।

Aditi Rao Hydari To Focus On South Indian Films Post Film Sammohanam Success
aditi rao hydari
32 बरस की अदिति ने निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली-6' से साल 2009 में करियर की शुरुआत की थी और मुख्य भूमिका में उनकी आखिरी फिल्म 'भूमि' (2017) थी। दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं और इनके बीच सफर में अदिति बड़ी कामयाबी के लिए संघर्ष करती रहीं। इस बीच अदिति ने साउथ की इक्का-दुक्का फिल्में कीं जो सफल रहीं। 
Aditi Rao Hydari To Focus On South Indian Films Post Film Sammohanam Success
अदिति राव हैदरी
हाल में उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म 'सम्मोहनम' से डेब्यू किया और वहां यह बड़ी हिट साबित हुई है। इस सफलता के बाद अदिति बॉलीवुड छोड़ कर पूरी तरह से साउथ पर ध्यान देने पर विचार कर रही हैं। 'सम्मोहनम'  का नतीजा सामने आने के बाद अदिति बेहद खुश हैं। उल्लेखनीय है कि अदिति हैदराबाद में जन्मी, पली-बढ़ी हैं। इसके बावजूद उन्होंने तेलुगु फिल्मों में पहले काम नहीं किया मगर डेब्यू फिल्म में दर्शकों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari To Focus On South Indian Films Post Film Sammohanam Success
अदिति राव हैदरी
सवाल हो रहा है कि क्या अदिति ने घर वापसी में देर कर दी है? अदिति कह रही हैं कि ऐसा नहीं है। वह सही रोल का इंतजार कर रही थीं। 'सम्मोहनम' में उन्हें सही रोल मिला। इसमें वह एक फिल्म हीरोइन की ही भूमिका निभा रही हैं। फिल्म एक लव स्टोरी है। अदिति का कहना है कि हैदराबाद में शूटिंग करके उन्हें बहुत खुशी मिली और तेलुगु में पहली सफलता ने उन्हें दोहरी खुशी से भर दिया।
 
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari To Focus On South Indian Films Post Film Sammohanam Success
अदिति राव हैदरी

तेलुगु फिल्मों में अब और काम करने के बारे में अदिति ने कहा है कि सफलता से बड़ी प्रेरणा और कुछ नहीं होती। मैं तेलुगु फिल्मों में दोगुना काम करूंगी। फिलहाल मैं यहां नई हूं लेकिन लगातार काम करना चाहती हूं। अदिति का कहना है कि पिछले दो-एक साल में उन्हें यह समझ आई कि वह साउथ की इंडस्ट्री में अपने लिए बड़ी जगह बना सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed