{"_id":"5b56953d4f1c1b4f748b67d7","slug":"jhanvi-kapoor-and-ishaan-khattar-dhadak-film-box-office-collection-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कई रिकॉर्ड तोड़ने को बेकरार है ईशान-जाह्नवी की 'धड़क', चौथे दिन का कलेक्शन दिग्गजों के लिए मुसीबत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कई रिकॉर्ड तोड़ने को बेकरार है ईशान-जाह्नवी की 'धड़क', चौथे दिन का कलेक्शन दिग्गजों के लिए मुसीबत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Dhadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'धड़क' का कलेक्शन देखकर ऐसा लगता है कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी का डेब्यू लोगों को रास आ गया है। 'धड़क' को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और इसका कलेक्शन लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रहा है। 'धड़क' ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है और वीक डेज में भी यही सिलसिला जारी है। इस फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला है।
Dhadak
'धड़क' फिल्म हॉरर किलिंग पर आधारित है और मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। हालांकि इस फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोगों ने इस फिल्म को देखकर ऐसे कमेंट किए जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे तो कुछ ने तारीफों के पुल बांध दिए। ऐसे में इतना जरूर कह सकते हैं ईशान और जाह्नवी की 'धड़क' ने लोगों के दिलों में जगह जरूर बना ली है।
Dhadak
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'धड़क' ने चौथे दिन करीब 40 करोड़ का बिजनेस किया है। ट्रेड पंडितों ने 'धड़क' के पहले दिन का कलेक्शन का अनुमान 7 करोड़ लगाया था हालांकि कमाई अनुमान से ज्यादा हुई। जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़ और सोमवार को कलेक्शन 5.52 करोड़ रहा।यानी की 'धड़क' का कुल कलेक्शन अब तक 39.19 करोड़ पहुंच गया है।
The love story gets the love of the audience... #Dhadak passes the crucial Monday examination... Packs a SOLID number on Day 4... Eyes ₹ 53 cr [+/-] Week 1 total... Fri 8.71 cr, Sat 11.04 cr, Sun 13.92 cr, Mon 5.52 cr. Total: ₹ 39.19 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 24, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak
'धड़क' के रिलीज होने के बाद ही लोगों के बीच जाह्नवी का क्रेज काफी बढ़ गया है। यहां तक कि हर कोई उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए आतुर दिखे। यही नजारा हाल ही में तब दिखा जब जाह्नवी अंशुला और खुशी के साथ रेस्तरां में गई थीं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसमें देखा जा सकता है कि जब जाह्नवी कपूर रेस्तरां से खाना खाकर बाहर आईं तो उनको फैंस ने घेर लिया सभी की एक ही मांग थी प्लीज एक सेल्फी दे दीजिए।
विज्ञापन
dhadak
'धड़क' को लेकर जाह्नवी से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा थी। जिसकी वजह उनका श्रीदेवी की बेटा होना है। ऐसे में इतना जरूर कह सकते हैं कि जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ाने में कामयाब रही। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि यह दोनों स्टार्स आने वाले समय में किस तरह की फिल्मों का चुनाव करते हैं।