फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार साल की उम्र में आदित्य नारायण ने गाया था पहला गाना, फिल्मों में हुए फ्लॉप तो टीवी पर रहे हिट

Wed, 05 Aug 2020 02:27 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 05 Aug 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
aditya narayan birthday special here know about him
आदित्य नारायण - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

गायक और होस्ट आदित्य नारायण एक म्यूजिकल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मशहूर गायक उदित नारायण हैं। महज चार साल की उम्र में आदित्य नारायण ने अपना पहला गाना गया था। गायन के अलावा आदित्य टीवी पर कई शोज होस्ट कर चुके हैं। छह अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने वाले आदित्य के बारे में जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

aditya narayan birthday special here know about him
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य नारायण ने कल्याणजी वीरजी शाह से गायिकी की ट्रेनिंग ली है। उस दौरान आदित्य 'लिटिल वंडर्स' कॉन्सर्ट में गाया करते थे। 'लिटिल वंडर्स' एक ऐसा प्लेटफॉर्म था जहां पर बच्चे किसी भी तरह की कला का प्रदर्शन कर सकते थे। आदित्य ने 300 से ज्यादा बार कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। 1992 में आदित्य ने प्लैबैक सिंगर के रूप में पहली बार नेपाली फिल्म 'मोहिनी' में गाना गाया था। 

aditya narayan birthday special here know about him
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य नारायण ने आशा भोसले के गाए गाने 'रंगीला' में कैमियो भी किया था। इसके बाद साल 1995 में आदित्य ने पहली बार अपने पिता उदित नारायण के साथ 'अकेले हम अकेले तुम' फिल्म के लिए गाया था। बाल कलाकार के तौर पर आदित्य ने कई फिल्में कीं। सुभाष घई ने उन्हें 'परदेस' फिल्म के लिए साइन किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और महिमा चौधरी मुख्य किरदार में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
aditya narayan birthday special here know about him
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य नारायण की दूसरी फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' थी। इस फिल्म में सलमान खान और ट्विंकल खन्ना मुख्य रोल में थे। बचपन में आदित्य ने 100 से ज्यादा गाने गए। आदित्य का सबसे मशहूर गाना 1996 में आई फिल्म 'मासूम' का 'छोटा बच्चा जान के' है।  

विज्ञापन
aditya narayan birthday special here know about him
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

गायन के अलावा आदित्य नारायण ने अभिनय में भी हाथ आजमाया। साल 2009 में आई फिल्म 'शापित' में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। हालांकि अभिनय में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। आदित्य टीवी के जाने माने होस्ट और एंकर हैं। अभी तक वो करीब 10 से ज्यादा रियलिटी शोज होस्ट कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कंटेस्टेंट के तौर पर भी कई शोज में हिस्सा लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed