बॉलीवुड सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण ने बीते दिनों अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी रचा ली थी। इन दिनों वे अपनी पत्नी के साथ हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में सुला वाइनयार्ड्स से कपल ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की।
पत्नी श्वेता के साथ हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं आदित्य नारायण, शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस खूबसूरत तस्वीर में आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां श्वेता ने येलो कलर का हुड और ब्लैक कलर की टीशर्ट पहन रखी है तो वहीं दूसरी तरफ आदित्य व्हाइट रंग की प्रिटेंट टीशर्ट में नजर आ रहे हैं।
इस खूबसूरत तस्वीर की एक और खास बात है जिस पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। दरअसल आदित्य ने इस फोटो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। वे लिखते हैं, 'पहले नाराजगी थी, अब सुला हो गई।' उनकी इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आदित्य और श्वेता ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट किया जिसके बाद 1 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच मुंबई के इस्कॉन टेम्पल में हुई। दोनों ही अपनी शादी और रिसेप्शन में बेहद खुश नजर आए।
बता दें कि कोविड 19 महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के अगले दिन यानी कि 2 दिसंबर को वेडिंग रिसेप्शन भी रखा गया था जिसमें केवल दोनों के परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। इसमे कई वीआई गेस्ट्स को इन्वाइट किया गया था जिनमें से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे।
शूटिंग के समय जया प्रदा से फ्लर्ट करते थे धर्मेंद्र, कपिल के शो पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा