फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के समय जया प्रदा से फ्लर्ट करते थे धर्मेंद्र, कपिल के शो पर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Thu, 14 Jan 2021 08:44 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 14 Jan 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra used to flirt with Jaya Prada actress shared on the Kapil Sharma show video goes viral
जया प्रदा, धर्मेंद्र - फोटो : Instagram

आज के समय के लगभग सभी सितारे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें और किस्से-कहानियां दर्शकों के साथ साझा करते रहते हैं। ऐसे में फैंस को अपने सितारों की बहुत सी बातों की जानकारी रहती है। हालांकि 80-90 के दशक में इंटरनेट की सुविधा नहीं थी तो बहुत से किस्से कहानियां ऐसी भी रहीं जो दर्शकों तक पहुंच नहीं पाईं। ये ही वजह है कि छोटे पर्दे पर जब भी कोई लेजेंडरी स्टार दर्शकों से रूबरू होता है तो कई सारे बातें निकलकर सामने आ जाती हैं। हाल ही में 'द कपिल शर्मा' में दिग्गज अभिनेता राज बब्बर और जया प्रदा पहुंचे जहां उन्होंने बड़ी ही दिलचस्प बातें बताईं।

Dharmendra used to flirt with Jaya Prada actress shared on the Kapil Sharma show video goes viral
द कपिल शर्मा शो - फोटो : Instagram

बता दें कि कपिल शर्मा शो पर अभिनेता राज बब्बर और जया प्रदा अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म 'भूत अंकलः तुस्सी ग्रेट हो' को प्रमोट करने पहुंचे । इन दोनों दिग्गज सितारों के साथ गुरप्रीत घुग्गी, इहाना ढिल्लन और अन्य कलाकार भी दिखे। बता दें कि हाल ही में सोनी टीवी ने कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें कपिल शर्मा राज बब्बर और जया प्रदा का स्वागत करते दिख रहे हैं। इसमें कपिल ने जया से एक सवाल पूछा कि- उन दिनों में सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन से एक्टर करते थे।

Dharmendra used to flirt with Jaya Prada actress shared on the Kapil Sharma show video goes viral
राज बब्बर, जया प्रदा - फोटो : इंस्टाग्राम

कपिल शर्मा से जुड़ा ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कपिल अपने घर आने वाली सभी एक्ट्रेसेज के साथ खूब मस्ती करते हैं। ऐसे में मस्ती मस्ती में उन्होंने एक्ट्रेस जया प्रदा से भी पूछ लिया कि-, 'मैम 70 और 80 के दशक में फ्लर्ट सबसे ज्यादा कौन करता था? कौन हीरो सबसे ज्यादा चुलबुला था?




View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra used to flirt with Jaya Prada actress shared on the Kapil Sharma show video goes viral
जया प्रदा

वीडियो में दिख रहा है कि अर्चना पूरन सिंह राज बब्बर की ओर देखकर कहती है कि जया तो उनकी ओर देख रही हैं तो राज कहते हैं - 'इनके लिए मैं बहुत शरीफ था'। जिसके बाद कपिल के सवाल का जवाब देते हुए जया कहती हैं- 'धर्मेंद्र जी सबसे ज्यादा फ्लर्ट करते थे'। ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं। फैंस को लेजेंडरी सितारों की ये बातें कभी पसंद आ रही हैं।

विज्ञापन
Dharmendra used to flirt with Jaya Prada actress shared on the Kapil Sharma show video goes viral
जया प्रदा

बता दें कि धर्मेंद्र और जया ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ काम किया है। इसमें 'कयामत', 'इंसाफ कौन करेगा', 'गंगा तेरे देश में' और 'कुंदन' शामिल है। iबता दें कि पर्दे पर धर्मेंद्र और जया की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। वहीं अब जया प्रदा की बातें सुनकर फैंस जल्द से जल्द नए एपिसोड के आने का इंतजार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed