फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना की 'मणिकर्णिका' का सीक्वेल बनाने की तैयारी, प्रभास की अगली फिल्म समेत सिनेमा की पांच बड़ी खबरें

Thu, 14 Jan 2021 06:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 14 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut To Make Sequel Of Manikarnika and Prabhas To Start Shooting For His Next Film Salaar Five News
कंगना रणौत, प्रभास - फोटो : Twitter

पैन इंडिया स्टार की पदवी हासिल करने में जुटे अभिनेता प्रभास 15 जनवरी यानी शुक्रवार को अपनी घोषित फिल्म 'सालार' का मुहूर्त करने वाले हैं। एक इंटरव्यू के दौरान प्रभास ने बताया है कि वह शुक्रवार को इस फिल्म का मुहूर्त करेंगे और उसके बाद फिल्म के लिए फोटोग्राफी शुरू हो जाएगी। इसकी शूटिंग शुरू होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा। फिल्म के मुहूर्त के मौके पर हैदराबाद में एक पूजा का आयोजन किया जाएगा जिसमें फिल्मों से जुड़ी नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

Kangana Ranaut To Make Sequel Of Manikarnika and Prabhas To Start Shooting For His Next Film Salaar Five News
यश - फोटो : instagram/thenameisyash

फिल्म 'सालार' के मुहूर्त के मौके पर रखी गई पूजा में प्रभास तो शामिल होंगे ही, साथ ही फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील, कन्नड़ फिल्म 'केजीएफ' के हीरो यश और जाने-माने फिल्मकार एसएस राजामौली भी इस पूजा में शामिल होंगे। फिल्म में प्रभास ऐसे किरदार में नजर आएंगे जैसा उन्होंने अब तक पर्दे पर नहीं निभाया। इसके लिए उन्हें अपना वजन भी बढ़ाने की जरूरत होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें प्रभास के अलावा बाकी कलाकारों के बारे में निर्माताओं ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Kangana Ranaut To Make Sequel Of Manikarnika and Prabhas To Start Shooting For His Next Film Salaar Five News
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

एक खबर यह भी है कि अभिनेत्री कंगना रणौत ने फैसला किया है कि वह अपनी मणिकर्णिका फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की घोषणा करते हुए कंगना ने लिखा, 'हमारा भारतवर्ष साक्षी रहा है झांसी की रानी जैसी कई वीरांगनाओं की कहानी का। ऐसी ही एक और अनकही वीरगाथा है कश्मीर की एक रानी की, जिसने महमूद गजनवी को एक नहीं दो बार हराया।' फिल्म का शीर्षक 'मणिकर्णिका रिटर्न- द लेजेंड ऑफ दिद्दा' होगा। फिल्म का निर्माण तो कंगना कमल जैन के साथ मिलकर करेंगी लेकिन फिल्म के निर्देशक की घोषणा अब तक नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut To Make Sequel Of Manikarnika and Prabhas To Start Shooting For His Next Film Salaar Five News
विक्की कौशल - फोटो : Social Media

अपनी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' को लेकर निर्देशक शूजित सरकार ने बयान दिया है कि इस साल फरवरी में वह फैसला लेंगे कि आखिर उनकी फिल्म कब रिलीज हो सकती है? वैसे अभिनेता विकी कौशल की यह फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म पर काम भी पूरा नहीं हो पाया। इस वजह से निर्माताओं ने अब तक इस फिल्म को रिलीज करने का कोई फैसला नहीं लिया। शूजित सरकार ने कहा है कि फिल्म की शूटिंग पिछले साल फरवरी में पूरी हो गई थी और तब से ही इन पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा था। कुछ दिनों में डबिंग भी शुरू करेंगे। उसके बाद ही रिलीज की नई तारीख घोषित होगी। शूजित ने इतना जरूर कहा है कि फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसके बाद ओटीटी पर।

विज्ञापन
Kangana Ranaut To Make Sequel Of Manikarnika and Prabhas To Start Shooting For His Next Film Salaar Five News
इम्तियाज अली - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

उधर, फिल्मकार इम्तियाज अली तंज कसने वाली एक कॉमेडी फिल्म बनाने की फिराक में हैं जिसमें वह मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए अभिनेता दिव्येंदु शर्मा और गजराज राव को लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म का शीर्षक 'थाई मसाज' होगा और फिल्म का निर्देशन करने की जिम्मेदारी इम्तियाज ने वर्ष 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मलाल' के निर्देशक मंगेश हडवाले को दी हैं। इम्तियाज अली को 'रॉकस्टार', 'जब वी मेट', 'लव आज कल' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। वर्ष 2018 की फिल्म 'लैला मजनू' से वह एक निर्माता भी बन गए। इसके अलावा वह एक वेब सीरीज 'शी' का भी निर्माण कर चुके हैं।

पढ़ें: सागरिका घाटगे के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल नोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed