फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनिल कपूर ने शेयर किया 'तब और अब' की तस्वीर का कोलाज, बोले- वक्त बदल गया लेकिन घोड़ा वही है

Thu, 14 Jan 2021 06:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 14 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor took to twitter to share a collage of his own then and now picture
अनिल कपूर - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिटनेस देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। 64 साल की उम्र में भी वह आज के दौर के अभिनेताओं पर भारी पड़ते हैं। अनिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही उन्होंने एक 'तब और अब' की तस्वीर का कोलाज साझा किया।

Anil Kapoor took to twitter to share a collage of his own then and now picture
अनिल कपूर - फोटो : ट्विटर

पहली तस्वीर में अनिल कपूर एक घोड़े की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, हालांकि ये काफी साल पुरानी है और वहीं दूसरी तस्वीर हाल ही में शूट की गई है। अनिल कपूर की ये तस्वीरें लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।

Anil Kapoor took to twitter to share a collage of his own then and now picture
अनिल कपूर - फोटो : Twitter

पुरानी तस्वीर में जहां काउब्वॉय की ड्रेस में अनिल कपूर काफी दुबले नजर आ रहे हैं तो वहीं नई तस्वीर में वे काफी फिट लग रहे हैं। इसमें उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। अभिनेता ने इसे ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'समय कैसे बदल गया है लेकिन घोड़ा एक ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor took to twitter to share a collage of his own then and now picture
अनिल कपूर - फोटो : फाइल

बीते दिनों अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने अपने करियर के असफल दौर में कुछ फिल्में सिर्फ पैसों के लिए साइन की थी। अनिल कपूर ने कहा था,  'उस समय मेरे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, तो उस समय मुझसे जो हुआ मैंने कर दिया। मुझे इस बात को स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं होती'।

विज्ञापन
Anil Kapoor took to twitter to share a collage of his own then and now picture
अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला

अनिल ने आगे कहा कि, 'मैं और मेरा परिवार आज बेहद खुश है कि वो बुरा वक्त अब पीछे छूट गया है। अब हमारे सामने उस समय जैसी परिस्थतियां नहीं है। अगर आगे कभी भी मेरे परिवार के सामने ऐसी कोई परिस्थिति आई तो कुछ भी काम करने से पीछे हटूंगा'।

बतौर बाल कलाकार इन फिल्मों में नजर आए थे अभिनेता, अरेंज मैरिज कर सभी को कर दिया था हैरान

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed