फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों से रहा है आदित्य पंचोली का नाता, 20 साल छोटी अभिनेत्री को कर चुके डेट

Sun, 05 Jan 2020 12:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 05 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aditya Pancholi birthday special and his life story
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media

आदित्य पंचोली ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्मों से ज्यादा अपने विवादों के चलते ज्यादा चर्चा में रहे हैं। आदित्य फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं रहे लेकिन उनका गर्म मिजाज उन्हें चर्चा में लाता रहा। कभी पड़ोसी से मारपीट, कभी डीजे बाउंसर पर हमला, यहां तक कि वो इन दिनों रेप का आरोप भी झेल रहे हैं। इस मामले पर उनपर केस चल रहा है। आज आदित्य पंचोली अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Aditya Pancholi birthday special and his life story
aditya pancholi with family - फोटो : social media

आदित्य पंचोली ने फिल्मी दुनिया में कदम जमाने से पहले ही अपने से छह साल बड़ी जरीना वहाब से शादी कर ली थी। एक फिल्म के सेट पर आदित्य और जरीना एक दूसरे को पहली बार देखते ही प्यार कर बैठे थे। शादी के बाद आदित्य को फिल्में मिली और जरीना हाउसवाइफ बन गईं।

Aditya Pancholi birthday special and his life story
Aditya Pancholi

कुछ साल पहले आदित्य और उनसे 20 साल छोटी कंगना रनौत के अफेयर की खबरें उड़ी थीं। कंगना उस समय करियर बना रही थीं और आदित्य उनके मेंटर थे। इसका असर उनके परिवार पर पड़ा। फिर दोनों के बीच विवाद की खबर भी सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Pancholi birthday special and his life story
aditya pancholi

एक बड़ी अभिनेत्री ने आदित्य पंचोली पर रेप करने का भी आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा था कि आदित्य पंचोली ने उन्हें ड्रग्स दिए और कार में उनका रेप किया। महिला ने दावा किया कि वह जब कभी पुलिस के पास जाने की कोशिश करती थी तब पंचोली उसकी पिटाई करते थे और अपने घर में बंधक बना लेते थे।

विज्ञापन
Aditya Pancholi birthday special and his life story
Aditya Pancholi - फोटो : Social Media

महिला के मुताबिक पंचोली ने उससे उसकी अंतरंग तस्वीरें परिवार और दोस्तों को नहीं दिखाने के बदले एक करोड़ रुपये की मांग की और दावा किया कि उसने पंचोली को 50 लाख रुपये दिये भी। फिलहाल इस मामले में पंचोली जमानत पर बाहर हैं।

बॉलीवुड की इस 'मां' पर बहू ने लगाए थे गंभीर आरोप, जेल जाने की आ गई थी नौबत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed