फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशल पंजाबी की मौत पर आया दीपिका पादुकोण का बयान, कहा- बच सकती थी जान

Sun, 05 Jan 2020 12:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 05 Jan 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone speak over kushal punjabi suicide
Deepika Padukone and Kushal Punjabi - फोटो : Social Media

एक्टर कुशल पंजाबी ने 27 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। अचानक उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई सदमे में आ गया। कुशल के निधन के बाद लगातार सितारे सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इसपर दीपिका पादुकोण ने भी अपने विचार प्रकट किए हैं।

deepika padukone speak over kushal punjabi suicide
deepika padukone - फोटो : social media

जूम डिजिटल से बातचीत में दीपिका पादुकोण ने कहा, 'उनकी(कुशल पंजाबी) प्रोफेशनल लाइफ अच्छी चल रही थी। लेकिन कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि उनकी मौत का कारण प्रोफेशनल ही है, जबकि कुछ इसकी वजह पर्सनल लाइफ मान रहे हैं। लेकिन सही बात तो ये है कि इनमें से कोई भी मायने नहीं रखता।'

deepika padukone speak over kushal punjabi suicide
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका ने आगे कहा, 'आपको नहीं पता कि कौन सी चीज आपको परेशान कर सकती हैं। कुछ चीजें ऐसी होंगी जो वे अपनी लाइफ में कर रहे होंगे। इस बारे में उनके परिजनों और करीबियों को पता ही नहीं चला या फिर वो इन बातों को छिपाने में कामयाब हो गए। डिप्रेशन एक जटिल बीमारी है जिसके चलते कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। ये निराशाजनक है क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो कई जानें बचाई जा सकती थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone speak over kushal punjabi suicide
Kushal Punjabi - फोटो : Social Media

इससे पहले स्पॉटबॉय से बातचीत करते हुए कुशल पंजाबी के पिता ने बताया था कि सुसाइड करने से एक रात पहले कुशल पंजाबी बिल्कुल ठीक थे। उन्होंने अपने पिता के साथ डिनर और ड्रिंक किया था। कुशल के पिता चेतन ने बताया, 'हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई, वैसी ही बात हुई जैसे एक बाप-बेटे की बीच होती है।

विज्ञापन
deepika padukone speak over kushal punjabi suicide
Kushal with wife and son - फोटो : twitter

बता दें कुशल ने 27 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने के बाद कुशल के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को भी नहीं ठहराया। कुशल और उनकी पत्नी के बीच कुछ महीनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। यह दोनों अलग रह रहे थे। मनमुटाव के बीच कुशल शंघाई भी गए थे। 

Bigg Boss 13: वर्जिनिटी के सवाल पर सलमान का खुलासा, बोले- 'अब तक पांच गर्लफ्रेंड थीं और...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed