पाकिस्तान में सिख किशोरी से शादी करने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति के परिवार की अगुवाई में कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को यहां गुरुद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब के बाहर प्रदर्शन किया। भीड़ ने गुरद्वारे पर धावा बोल दिया और सिख श्रद्धालुओं पर पथराव किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद भारत के सभी राजनीतिक दलों इस घटना की एक स्वर में निंदा की है। बॉलीवुड सितारे भी अब इस घटना पर खुलकर बोल रहे हैं।
ननकाना साहिब पर हमले के खिलाफ एक स्वर में बोला बॉलीवुड, इन सितारों ने खुलकर की निंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस घटना की निंदा करते हुए अभिनेता जीशान अय्यूब ने ट्वीट किया, 'जब भी कोई देश धर्मान्धता में डूबा होता है, ननकाना साहिब जैसी शर्मनाक घटनाएं सामने आती हैं, शर्म करो।'
जब भी कोई देश धर्मांन्ध्ता में डूबा होता है,#NankanaSahib जैसी शर्मनाक घटनाएँ सामने आती हैं। शर्म करो।
जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'ननकाना साहिब में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जो कुछ भी किया है वह पूरी तरह से निंदनीय और पूरी तरह से निंदनीय है। किस तरह ये तीसरे दर्जे के और कमजोर क्वालिटी के लोग दूसरे अल्पसंख्यक समुदाय के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकते हैं।'
What the Muslim fundamentalists have done in Nankana saheb is utterly reprehensible and totally condemnable . What kind of third grade sub human and inferior quality people can behave this way with a vulnerable group of another community
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, 'ननकाना साहेब पर हुआ हमला शर्मनाक, अपमानजनक, नीच और पूरी तरह से अनुचित है। इस हमलावरों पर शर्म आती है, उम्मीद है कि वे जल्द ही गिरफ्तार होंगे।'
Attack on #NanakanaSahib is shameful, disgraceful and utterly vile and unjustifiable.. Shame on the vandals and hope they are brought to book immediately!
राज बब्बर ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ननकाना साहेब से आईं ये तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। ये सब हुआ है एक सिख लड़की को अगवा किए जाने और फिर उसका धर्मांतर किए जाने को लेकर किए गए विरोध के बाद। कैप्टन अमरिंदर सिंह और पीएमओ इंडिया से ये अपील करता हूं कि उस लड़की और उसके परिवार की सुरक्षा और बचाव की फिक्र करें।'
Disturbing visuals from the revered #NankanaSahib Gurudwara. This after a reprehensible act of forcible abduction & conversion of a Sikh girl was protested. Urge @capt_amarinder & @PMOIndia to ensure rescue & safety of girl & her family and adequate security of the Holy Shrine. pic.twitter.com/RStxszzSiN
कुशल पंजाबी की मौत पर आया दीपिका पादुकोण का बयान, बताया कैसे बच सकती थी एक्टर की जान