फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण के जन्मदिन का जश्न शुरू, 'छपाक' की निर्देशक के साथ मुंबई में काटा केक

Sat, 04 Jan 2020 08:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 04 Jan 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Pre Birthday Celebration With ChhapaaK Team And Media At Mumbai
दीपिका पादुकोण - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण के जन्मदिन का जश्न एक दिन पहले से ही शुरू हो गया है। रविवार को लखनऊ रवाना होने से पहले दीपिका ने यहां मुंबई में मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाया। 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में पैदा हुईं दीपिका का रविवार को 34 वां जन्मदिन है।



Deepika Padukone Pre Birthday Celebration With ChhapaaK Team And Media At Mumbai
दीपिका पादुकोण - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दीपिका के जन्मदिन की शुरूआत मुंबई के फिल्म पत्रकारों के साथ हुई। दीपिका ने दिन भर अलग चैनलों और मीडिया घरानों को अपनी 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म छपाक के लिए इंटरव्यू दिए और शाम को इसी बीच उनका बर्थडे केक वहां पहुंच गया। फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार और साथी कलाकार विक्रांत मैसी के साथ दीपिका ने केक काटा।

Deepika Padukone Pre Birthday Celebration With ChhapaaK Team And Media At Mumbai
दीपिका पादुकोण - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लोगों ने यहां उन्हें जन्मदिन के साथ-साथ फिल्म छपाक की कामयाबी की भी शुभकामनाएं दी। दीपिका ने इस दौरान फिंगर्स क्रॉस्ड का साइन बनाकर सबका शुक्रिया अदा किया। हमेशा की तरह ही दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Pre Birthday Celebration With ChhapaaK Team And Media At Mumbai
दीपिका पादुकोण - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

रात को दीपिका का घरवालों और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने का प्लान है। इसके बाद वह कल लखनऊ में तेजाब पीड़ितों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। लखनऊ से दीपिका राजधानी दिल्ली पहुंचेंगी। गौरतलब है कि दीपिका की फिल्म छपाक दस जनवरी को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed