फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप मामले में फंसे आदित्य पंचोली ने कोर्ट में दी अग्रिम जमानत की अर्जी, एक्ट्रेस ने लगाया था आरोप

Tue, 02 Jul 2019 02:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 02 Jul 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
aditya pancholi filed anticepatory bail against rape case
aditya pancholi - फोटो : file photo

एक्टर आदित्य पंचोली पर एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद वर्सोवा पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामला दर्ज होने के बाद अब आदित्य पंचोली ने दिंडोशी सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। जहां आगे की सुनवाई की जाएगी। 

aditya pancholi filed anticepatory bail against rape case
aditya-pancholi - फोटो : file photo
एक्ट्रेस ने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया है कि साल 2004-09 के दौरान एक्टर ने उसका यौन शोषण किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके परिवार को भेज दीं। यही नहीं एक्ट्रेस का कहना है कि आदित्य पंचोली ने उसको ब्लैकमेल करके रुपये भी वसूलने की कोशिश की। 
aditya pancholi filed anticepatory bail against rape case
aditya pancholi - फोटो : file photo

वहीं इस पूरे मामले में आदित्य पंचोली ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है। आदित्य पंचोली ने अपने बयान में कहा है कि, 'हां मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, अब जांच और पूछताछ होगी। एक बार जब पूछताछ हो जाएगी तो पता चल जाएगा कि 13-14 साल पहले रेप हुआ था या ये सब एक सोची समझी साजिश है। जांच के बाद सच सबके सामने आ जाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
aditya pancholi filed anticepatory bail against rape case
Aditya Pancholi, Kangana Ranaut - फोटो : social media

आदित्य पंचोली पहले भी विवादों में आ चुके हैं। आदित्य पंचोली पिछले दिनों फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मानहानि के केस दर्ज कराने को लेकर चर्चा में थे। पंचोली ने 2017 में पत्नी जरीना वहाब के साथ मिलकर कंगना और रंगोली के खिलाफ चार केस दर्ज करवाए थे। इनके मुताबिक टीवी, ट्विटर जैसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दोनों बहनों ने पंचोली और उनकी पत्नी पर कई तरह के आरोप लगाए।   

विज्ञापन
aditya pancholi filed anticepatory bail against rape case
aditya pancholi - फोटो : file photo

आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना वहाब ने कंगना रनौत के आरोपों को बेबुनियाद बताया था। जरीना ने कहा- 'मैं उन्हें बाकी लोगों से बेहतर जानती हूं। उन्होंने कभी मुझसे कुछ नहीं छुपाया है।' इसके साथ ही जरीना ने कहा कि कोई किसी पर रेप का आरोप तब कैसे लगा सकता है जबकि वो उसके साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहा हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed