{"_id":"5d3214a88ebc3e6ce04ca1b7","slug":"aditya-pancholi-has-been-granted-interim-relief-till-3-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म केस में आदित्य पंचोली को कोर्ट से मिली राहत, एक्ट्रेस की इस शिकायत पर दर्ज हुई थी FIR","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दुष्कर्म केस में आदित्य पंचोली को कोर्ट से मिली राहत, एक्ट्रेस की इस शिकायत पर दर्ज हुई थी FIR
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। ये शिकायत 10 साल पुराने मामले में की गई थी। पहले आदित्य पंचोली को डिंडोसी सेशन कोर्ट ने 19 जुलाई तक के लिए इंटरिम प्रोटेक्शन दी थी। अब आरोपी एक्टर को इसमें एक और बड़ी राहत मिली है।
2 of 5
Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
मुंबई डिंडोशी सेशंस कोर्ट ने आदित्य पंचोली को उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में 3 अगस्त तक के लिए अंतरिम राहत दी है। वर्सोवा पुलिस ने पंचोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 328 (जहर देने की कोशिश), 384 (जबरन वसूली), 342 (गलत तरीके से कैद में रखना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
3 of 5
Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
मामला दर्ज होने के बाद अब आदित्य पंचोली ने दिंडोशी सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए अपने बयान कहा कि जब वह इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं तो पंचोली ने उन्हें ब्लैकमेल भी किया था। स ने दावा किया पंचोली ने ड्रग्स देकर उनका रेप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aditya Pancholi
- फोटो : Social Media
एक्ट्रेस ने कहा था, '2004 में मैं उसके साथ एक पार्टी में गई थी। ड्रिंक के कुछ समय बाद मुझे चक्कर आने लगे। मुझे संदेह हुआ कि उसने (पंचोली ने) मेरी ड्रिंक में कुछ मिला दिया है। पार्टी के बाद, पंचोली ने कहा कि वो मुझे घर छोड़ देगा, तो मैं उसके साथ चली गई। उसने यारी रोड के बीच में गाड़ी रोकी और मुझसे जबरदस्ती करने लगा। उसने मेरी तस्वीरें भी लीं, जिसके बारे में मुझे नहीं पता था।’
विज्ञापन
5 of 5
aditya pancholi
एक्ट्रेस ने अपने बयान में आगे कहा था, 'जब हम अगली बार मिले तो उसने कहा कि हम पति-पत्नी की तरह रिलेशनशिप में हैं और इसी तरह रहेंगे। मैंने उससे कहा कि वो मेरे पिता की उम्र का है। तब उसने मुझे वो सारी तस्वीरें दिखाईं जो उसने कार के अंदर ली थीं और ब्लैकमेल करने लगा। उसने कहा कि वो ये तस्वीरों बाकी लोगों को दिखा देगा। उस वक्त मैं काफी यंग थी, मेरा मुंबई में कोई नहीं था और उसने इसका फायदा उठाया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।