फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म मामले में आदित्य पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, सभी आरोपों को बताया गलत

Fri, 28 Jun 2019 11:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 28 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Aditya Pancholi reaction on sexual harassment case against him
aditya pancholi - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली एक बार फिर से मुश्किलों में आ गए हैं। गुरुवार को उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। जिसमें उसने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया है कि साल 2004-09 के दौरान एक्टर ने उसका यौन शोषण किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके परिवार को भेज दी।
Aditya Pancholi reaction on sexual harassment case against him
aditya pancholi - फोटो : file photo
इतना ही नहीं पीड़िता ने अपनी एफआईआर में इस बात का भी जिक्र किया है कि आदित्य पंचोली ने उसको ब्लैकमेल करके रुपए भी वसूलने की कोशिश की। वहीं अब इस पूरे मामले में आदित्य पंचोली ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इन सभी आरोपों को पूरी तरह के गलत बताया है। 
Aditya Pancholi reaction on sexual harassment case against him
Aditya Pancholi - फोटो : file photo
आदित्य पंचोली ने अपने बयान में कहा है कि, 'हां मेरे खिलाफ FIR दर्ज हुई है, अब जांच और पूछताछ होगी। एक बार जब पूछताछ हो जाएगी तो पता चल जाएगा कि 13-14 साल पहले रेप हुआ था या ये सब एक सोची समझी साजिश है। जांच के बाद सच सबके सामने आ जाएगा।' गौरतलब है कि आदित्य पंचोली पहले भी विवादों में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Pancholi reaction on sexual harassment case against him
aditya pancholi - फोटो : file photo
आदित्य पंचोली पिछले कुछ दिनों से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मानहानि के केस दर्ज कराने को लेकर चर्चा में थे। मामले में  मुंबई की एक अदालत ने कंगना और उनकी बहन को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि पंचोली ने 2017 में अपनी पत्नी जरीना वहाब के साथ मिलकर कंगना और रंगोली के खिलाफ चार केस दर्ज करवाए थे। इनके मुताबिक टीवी, ट्विटर जैसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दोनों बहनों ने पंचोली और उनकी पत्नी पर कई तरह के आरोप लगाए। 
विज्ञापन
Aditya Pancholi reaction on sexual harassment case against him
Aditya Pancholi, Kangana Ranaut - फोटो : social media
कंगना ने तब कहा था कि वह एक दशक से भी ज्यादा वक्त से पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं और उन्होंने कंगना का दुरुपयोग किया। इसी मामले में रंगोली ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक अर्जी भी दी थी। इस शिकायत की जानकारी मिलने पर आदित्य ने उसी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई जिसमें ये दावा किया गया था कि कंगना के वकील ने उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होनी है, इसी दिन कंगना रनौत की नई फिल्म मेंटल है क्या भी रिलीज हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed