फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिया खान सुसाइड केसः बेटा फंसा तो आदित्य पंचोली को याद आए सलमान, कह डाली इतनी बड़ी बात

Wed, 31 Jan 2018 11:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Aditya Pancholi says Sooraj Has Got Support From Only Salman khan
Aditya Pancholi
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुंबई की एक सत्र अदालत ने एक्टर सूरज पंचोली के खिलाफ मंगलवार को आरोप तय किए।  इस मामले पर हाल ही में Spotboye ने आदित्य पंचोली से बात की। मामले में आरोपी पाए गए सूरज पंचोली के पिता आदित्य का कहना है कि मेरा बेटा निर्दोष है। कोर्ट ने मेरे बेटे के खिलाफ आरोप तय किए हैं। लेकिन मुझे कोर्ट में उसके ट्रायल शुरू होने से कोई डर नहीं है।

 
Aditya Pancholi says Sooraj Has Got Support From Only Salman khan
aditya pancholi
आदित्य पंचोली ने कहा मैं तो ट्रायल शुरू होने का इंतजार कर रहा था। कोर्ट में मामला शुरू होने से सारी चीजें साफ हो जाएंगी। मेरा बेटा दोषी होगा तो उसे सजा मिलेगी, दोषी नहीं हुआ तो वो सारे आरोपों से बरी हो जाएगा। जब हम बुरे दौर से गुजर रहे थे तब किसी ने हमारा साथ नहीं दिया था लेकिन सलमान खान हमेशा हमारे सपोर्ट में खड़े रहे। लोगों ने मेरे परिवार का साथ नहीं दिया, मुझे इस बात की किसी से कोई शिकायत नहीं है। आज के समय में हम खुद किसके साथ मुसीबतों में खड़े होते हैं।
Aditya Pancholi says Sooraj Has Got Support From Only Salman khan
aditya pancholi
जिया खान के बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा जिया के केस के बाद हम अपने बेटे के लिए बहुत फिक्रमंद हैं। उसके आसपास कैसे लोग हैं, इस बात की सूरज के साथ हमें भी चिंता रहती है। आपको बता दें कि आरोप पत्र के मुताबिक जिया खान तीन जून 2013 को अपने घर में फांसी पर लटकी मृत पाई गई थी। छानबीन के कुछ दिन बाद जिया का सुसाइड लेटर हाथ लगा जिसमें सूरज द्वारा उन्हें प्रताड़ित करने की खबर थी। जिसके बाद 10 जून 2013 को सूरज पंचोली को हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Pancholi says Sooraj Has Got Support From Only Salman khan
sooraj pancholi

आत्महत्या से पहले जिया दो दिन से सूरज के घर पर रह रही थीं और उसी दिन अपने घर आईं थीं। सीबीआई के मुताबिक सूरज ने पूछताछ में कई तथ्य छुपाए और मनगढंत जानकारियां दी थी। सूरज ने पॉलीग्राफी और ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाने से भी इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
Aditya Pancholi says Sooraj Has Got Support From Only Salman khan
jiah khan
मुंबई पुलिस ने खुदकुशी का मामला दर्ज किया था। लेकिन जिया खान की मां राबिया खान ने सूरज पंचोली के पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सूरज पंचोली अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे हैं। सूरज को जिया का ब्वॉयफ्रेंड बताया जाता रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed