फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतिहास रच रही 'पद्मावत' को लगा तगड़ा झटका, छठे दिन मामूली कमाई देख भंसाली हुए परेशान

Wed, 31 Jan 2018 11:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film padmaavat sixth day box office collection
रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। एक हफ्ते में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विरोध के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म ने देशभर से महज 5 दिन में 129 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अब फिल्म के छठे दिन का कलेक्‍शन आ गया है।

sanjay leela bhansali film padmaavat sixth day box office collection
रणवीर सिंह

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार छठे दिन 'पद्मावत' ने 14 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ फिल्म ने 143 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि छठे दिन फिल्‍म का कलेक्‍शन सबसे कम रहा है। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
 



 

sanjay leela bhansali film padmaavat sixth day box office collection
पद्मावत

वहीं पेड प्रिव्यू शो से 5 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 27 करोड़, चौथे दिन 31 करोड़ और पांचवे दिन 15 करोड़ रुपए कमाए थे। तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि जहां फिल्में लाइफटाइम 3 मिलियन/4 मिलियन से ज्यादा नहीं कमा पातीं। फिल्म पद्मावत ने नॉर्थ अमेरिका में अपने ओपनिंग वीकेंड में 5 मिलियन की कमाई की है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay leela bhansali film padmaavat sixth day box office collection
पद्मावत

इसके चलते फिल्म ने यहां से 31.71 करोड़ रुपए की कमाई की है। उनके एक और ट्वीट के मुताबिक यह फिल्म सिंगापुर में 20 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म ने पांच दिनों में 1.55 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। 'पद्मावत' शाहिद की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। वहीं रणवीर सिंह सबसे कम उम्र में दूसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर बन गए हैं। रणवीर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' थी।

विज्ञापन
sanjay leela bhansali film padmaavat sixth day box office collection
पद्मावती

बता दें कि 'पद्मावत' 250 करोड़ के बजट में बनी हैं। इसके डिजिटल राइट्स 25 करोड़ में बेचे गए हैं। जबकि सैटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए फिल्म को 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही 206 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed