फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म ‘थडम’ की रीमेक से सिद्धार्थ मल्होत्रा की छुट्टी, आदित्य रॉय कपूर निभाएंगे ये चैलेंजिंग डबल रोल

Thu, 29 Jul 2021 01:21 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 29 Jul 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Aditya roy Kapoor replaced Sidharth malhotra in hindi remake of Arun Vijay tamil hit Thadam
सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान की निर्देशक एटली के साथ प्रस्तावित डबल रोल वाली फिल्म के चक्कर में बंद हुई अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की साउथ की हिट फिल्म ‘थडम’ की रीमेक ‘गुमराह’ को इसके निर्माताओं भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने पुनर्जीवित करने का फैसला किया है। अब ये फिल्म अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ बनेगी। फिल्म में पहले से साइन हो चुकीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर बनी रहेंगी या नहीं, इस पर फैसला होना अभी बाकी है। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना काम देखने वाली एजेंसी मैट्रिक्स को टाटा कर दिया है, माना जा रहा है कि अब उनका काम फिर से करण जौहर की ही टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी देखेगी। करण जौहर की फिल्मों से डेब्यू करने वाले सितारों का काम अब तक उनकी फिल्म कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ही देखती रही है लेकिन अब करण ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नरस्टोन खरीदकर उसे भी धर्मा समूह का हिस्सा बना लिया है। कंपनी का धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के नाम से नया नामकरण भी अधिग्रहण के समय ही हो चुका है।

Aditya roy Kapoor replaced Sidharth malhotra in hindi remake of Arun Vijay tamil hit Thadam
फिल्म लूडो में आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आदित्य रॉय कपूर के लिए टी सीरीज शुरू से एक लकी प्रोडक्शन हाउस रहा है। उनकी पहली सोलो लीड वाली फिल्म ‘आशिकी 2’ टी सीरीज ने ही बनाई थी, हालांकि इस सुपर डुपर हिट फिल्म का उनके करियर को सिर्फ तमाम नई फिल्में मिलने के कोई खास फायदा नहीं हुआ। उसके बाद से आदित्य अब तक ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘दावत ए इश्क’, ‘फितूर’, ‘ओके जानू’ ‘कलंक’, ‘मलंग’, ‘सड़क 2’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बतौर सोलो हीरो आदित्य पिछले आठ साल में एक भी मेगा हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। अब फिल्म ‘थडम’ की रीमेक उनके लिए हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाए रखने में मददगार हो सकती है। आदित्य इसके अलावा फिल्म ‘ओम द बैटल विद इन’ में भी काम कर रहे हैं।

Aditya roy Kapoor replaced Sidharth malhotra in hindi remake of Arun Vijay tamil hit Thadam
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘थडम’ के रीमेक में काम का मौका मिलने पर आदित्य कहते हैं, ‘ये एक ऐसी रोचक कहानी है जिसका हिस्सा बनकर मैं खुद भी काफी उत्साहित महसूसकर रहा हूं। मैंने इसकी ओरीजनल देखी है और ये इतनी रोचक और मनोरंजक फिल्म है कि इसका असर मुझ पर लंबे अरसे तक बना रहा। बतौर अभिनेता किसी फिल्म में डबल रोल करने का मौका मिलना मतलब डबल चुनौती और डबल तैयारी भी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya roy Kapoor replaced Sidharth malhotra in hindi remake of Arun Vijay tamil hit Thadam
भूषण कुमार व मुराद खेतानी के साथ आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमिल फिल्म ‘थडम’ के रिलीज होती ही मुराद खेतानी ने इसके हिंदी रीमेक की तैयारी शुरू कर दी थी। बीते साल इस पर जनवरी महीने में काम शुरू हुआ और सिद्धार्थ मल्होत्रा व मृणाल ठाकुर फिल्म के लीड रोल्स के लिए साइन किए गए। फिल्म दिल्ली में मई जून की गर्मियों में शूट होनी थी लेकिन कोरोना संक्रमण शुरू होने के चलते इसकी शूटिंग टाल दी गई। इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म के बारे में भी जानकारी सामने आने लगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के भी डबल रोल में होने और इसकी कहानी ‘थडम’ जैसी ही होने के चलते सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ये फिल्म छोड़ दी थी।

विज्ञापन
Aditya roy Kapoor replaced Sidharth malhotra in hindi remake of Arun Vijay tamil hit Thadam
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आदित्य को इस फिल्म में लिए जाने के बारे में फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी कहते हैं, ‘आदित्य हाल के दिनों में अच्छा काम करले रहे हैं। उनकी एक्शन हीरो वाली इमेज को लोग पसंद कर रहे हैं और चूंकि हमारी फिल्म को ऐसे ही एक दमदार कलाकार की जरूरत है तो हमने उनसे इस फिल्म के लिए संपर्क किया। आदित्य ने हमारे प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया। इस फिल्म से वर्धान केतकर हिंदी फिल्म निर्देशन में अपना करियर शुरू करेंगे।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed