{"_id":"610256a7ae3d4c19455bc2ca","slug":"ashish-kaul-filed-contempt-petition-against-kangana-ranaut-in-bombay-high-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में कंगना: लेखक आशीष कौल ने दायर की अवमानना याचिका, पासपोर्ट रीन्यू मामले में झूठ बोलने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुश्किल में कंगना: लेखक आशीष कौल ने दायर की अवमानना याचिका, पासपोर्ट रीन्यू मामले में झूठ बोलने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों और विवादित बयानों के अलावा कंगना कोर्ट कानून के मामलों को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। बता दें कि लेखक आशीष कौल ने कुछ दिनों पहले कंगना के खिलाफ कॉपी राइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। वहीं अब उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है।
फिर मुश्किल में फंसी कंगना
उनका कहना है कि अभिनेत्री ने पासपोर्ट रीन्यूअल मामले में कोर्ट में झूठ बोला है। इस पूरे मामले पर आशीष के वकील अदनान शेख और योगिता जोशी ने कहा, 'हमने जावेद अख्तर जी को एक पत्र लिखा है और उनके जवाब से पता चला है कि पासपोर्ट आवेदन के दौरान कंगना ने जो फैक्ट्स बताए हैं वो गलत हैं और ये एक गंभीर अपराध है। हम ये बात कोर्ट में पेश करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अगर अदालत में ये धोखाधड़ी साबित हो जाती है तो इसका परिणाम जरूर निकलेगा'।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले आशीष ने कंगना पर कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। दरअसल कंगना ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि वो 'मणिकर्णिका- रिटर्न्स द लीजेंड ऑफ दिद्दा' नाम की एक फिल्म बनाएंगी। ये फिल्म जिस किताब पर आधारित है उसके लेखकर आशीष कौल हैं। कंगना की इस घोषणा के बाद ही आशीष ने कंगना के खिलाफ कॉपी राइट उल्लंघन के आरोप में याचिका दायर की और अब ये मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में पहुंच गया है।
3 of 5
जावेद अख्तर, कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कंगना रणौत और बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर के बीच चल रहा मानहानि का मामला सुर्खियों में हैं। पिछले साल ही जावेद अख्तर ने अभिनेत्री पर मानहानि का केस दर्ज करवाया था। दरअसल कंगना ने जुलाई 2020 के एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे। इसके बाद से ही जावेद अख्तर ने उन पर केस ठोका था। खबरों की मानें तो इस केस को लेकर कोर्ट ने कंगना को चेतावनी दी है और अगली सुनवाई की तारीख पर कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।
कुछ समय पहले कंगना ने मुंबई की एक अदालत में याचिका दायर की थी जिसमें बॉलीवुड संगीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि केस में उन्होंने व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की थी। कंगना का कहना था कि फिल्मों की कमिटमेंट के चलते उन्हें विदेश जाकर शूटिंग करनी है इस पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से छूट मिलनी चाहिए लेकिन अदालत ने उन्हें उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
जावेद अख्तर, कंगना रणौत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि मजिस्ट्रेट ने जावेद अख्तर के वकील द्वारा दायर याचिका को भी खारिज कर दिया है जिसमें कंगना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की गई थी। जज ने ये भी कहा है कि अगर कंगना रणौत अगली सुनवाई में पेश होने में विफल रहती हैं तो अख्तर के वकील फिर से याचिका दायर कर सकते हैं। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करे तो वो फिल्म 'थलाइवी' में जयललिता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनकी ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा वो 'तेजस' और 'धाकड़' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर भी फिल्म बनाने की तैयारी में जुट गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।