जब बॉलीवुड में कोई फिल्म रिलीज होती है और हीरो पर्दे पर एंट्री करता है, तो हर तरफ तालियां बजती हैं, लेकिन कलाकारों को सिनेमा के हाशिए पर लाकर खड़ा करने की पीछे उतनी ही मेहनत एक निर्देशक की भी होती है। खास सीवक्वेंस, दमदार दृश्य के लिए पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों जैसे कैमरा मैन, लाइट मैन की भी कड़ी मेहनत का नतीजा होता है, तब कही जाकर कोई फिल्म सुपर हिट कहलाती है। ऐसी ही कुछ कहानी है फिल्म 'ओमः द बैटल विदिन' के निर्देशक कपिल वर्मा की। जो एक फेमस स्टंट डायरेक्टर के बेटे हैं। हालांकि अपने निर्देशक बनने तक के साथ ही फिल्मों में उन्होंने बतौर स्टेडी कैम ऑपरेटर भी काम किया है, जो बेहद मुश्किल होता है। क्योंकि एक भारी-भरकम कैमरा अपने शरीर पर बांधकर भागना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। तो चलिए जानते हैं निर्देशक कपिल वर्मा की पूरी कहानी।
Kapil Varma: ओम के निर्देशक की यहां पढ़िए पूरी जन्मकुंडली, एक्शन का डीएनए और मेहनत कैमरा उठाकर भागने की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम: द बैटल विदिन को निर्देशित करने वाले कपिल वर्मा के पिता टीनू वर्मा भी खुद एक जाने-माने स्टंट डायरेक्टर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बतौर अभिनेता, कहानीकार और निर्माता रहते हुए भी हिंदी सिनेमा में काफी काम किया है। जानकारी के लिए बता दें कि कलर्स टीवी के शो कर्मफल दाता शनि में वह दैत्य गुरू शुक्रचार्य की भूमिका में हैं। ऐसे में एक्शन तो कपिल वर्मा को अपने पिता से विरासत में मिला है। हालांकि फिर भी कपिल वर्मा का सफर इतना आसान नहीं रहा है।
फिल्म 'ओम: द बैटल विदिन' मैं बतौर निर्देशक जबरदस्त एक्शन दृश्यों के फिल्मानें वाले कपिल वर्मा ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में स्टेडी कैम ऑपरेटर का काम किया है, जिनमें कई जाने-माने आर्टिस्ट नजर आए हैं। जानकारी के मुताबिक- कपिल वर्मा ने फिल्म 'बागी 3', 'कबीर सिंह', 'डैडी', 'दम लगा के हईशा' जैसी फिल्मों में स्टेडी कैम ऑपरेटर बनकर काम किया है इसके अलावा वह कई फिल्मों में कैमरा ऑपरेटर, सेकेंड यूनिट फोटोग्राफी निर्देशक भी रह चुके हैं। फिलहाल सवाल उठता है कि आखिर ये स्टेडी कैम ऑपरेटर होता क्या है? तो चलिए बताते हैं।
बता दें कि स्टेडी कैम ऑपरेटर (Steadicam operator) एक ऐसा व्यक्ति होता है जिसके ऊपर कैमरा को लेकर फुटेज कैप्चर करने की जिम्मेदारी होती है। इसे आप सीधे शब्दों में ऐसे समझ सकते हैं कि जब एक कलाकार या हीरो दृश्य के दौरान इधर-उधर जाता है लेकिन समतल जगह न होने पर ट्रॉली या ट्रैकिंग उपकरणों से कैमरा को मूव करना संभव नहीं होता है तो इस स्थिति में एक ऐसे व्यक्ति को ये जिम्मेदारी दी जाती है, जो शरीर से मजबूत हो और उसकी बॉडी पर कैमरा को पहना दिया जाता है, जिसके बाद वह व्यक्ति कलाकारों के पीछे भागते हुए शॉट कैप्चर करता है। तो कुछ इस तरह कैमरा लेकर दौड़ने की मेहनत से निर्देशक की कुर्सी पर बैठकर एक्शन बोलने तक का सफर तय किया है कपिल वर्मा ने।
बात करें फिल्म की तो 'ओमः द बैटल विदिन' में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म से वह पहली बार एक्शन हीरो की छवि में दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक पैरा कमांडो की कहानी दिखाई जाएगी जिसकी याद्दाश्त जा चुकी है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अलावा संजना सांघी, आशुतोष राणा, प्राची शाह, जैकी श्रॉफ और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म 'ओम: द बैटल विदिन' 1 जुलाई 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।