संगीतकार और गायक अदनान सामी मुद्दों पर काफी मुखरता से बोलते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अदनान ने कहा कि एक मुस्लिम के तौर पर वह भारत में अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा अदनान ने साल 2015 में आमिर खान के 'असुरक्षित महसूस करने वाले' बयान पर भी खुलकर जवाब दिया।
आमिर खान के बयान पर अदनान सामी का जवाब और रघुबीर यादव को कोर्ट ने भेजा समन, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मौजूदा हालातों पर आम लोगों के साथ ही सितारे भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर चेतन भगत का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। चेतन ने अपने ट्वीट में कोरोना वायरस के साथ ही साथ भारत की कमजोर अर्थव्यवस्था का जिक्र किया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर चेतन भगत का ट्वीट वायरल, लिखा- '..लेकिन हिंदू मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम'
अभिनेता रघुबीर यादव की निजी जिंदगी में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। उनकी पत्नी और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की कथक नृत्यांगना पूर्णिमा ने उनपर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। पूर्णिमा ने इस आधार पर तलाक की अर्जी और एक लाख रुपये के अंतरिम भरण-पोषण और दस करोड़ रुपये के अंतिम गुजारा भत्ते की मांग की है। इसी के परिणामस्वरूप रघुबीर को उनके तलाक के मामले में पारिवारिक कोर्ट ने समन भेजा है।
रघुबीर यादव को कोर्ट ने भेजा समन, पत्नी ने लगाया है अवैध संबंध का आरोप
अजय देवगन ने आज अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। अजय की यह फिल्म तमिल फिल्म 'कैथी' की आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म 12 फरवरी 2021 को रिलीज हो रही है। इस वैलेंटाइन वीकेंड पर ही दो बड़ी फिल्मों के रिलीज होने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें जहां पहली फिल्म शकुन बत्रा की निर्देशित फिल्म होगी जिन्हें करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में हैं। वहीं कुछ समय पूर्व फिल्मकार आनंद एल राय ने भी यह घोषणा की थी कि अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'अतरंगी रे' भी इसी दौरान रिलीज होगी।
वैलेंटाइन डे 2021 पर पर होगी महाभिड़ंत, अजय देवगन, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण के बीच होगा मुकाबला
'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को नया शो मिल गया। इन दिनों दोनों कलर्स टीवी के नए शो 'मुझसे शादी करोगे' में अपने लिए पार्टनर ढूंढ रहे हैं। हालांकि इस शो में दर्शकों को वो मजा नहीं मिल रहा जैसा कि बिग बॉस में मिल रहा था। इस बीच शो में तड़का लगाने के लिए मेकर्स ने बिग बॉस के विनर रह चुके गौतम गुलाटी को बुलाया। लेकिन शो में अचानक कुछ ऐसा हो गया कि गौतम, शहनाज से नाराज हो गए और उनको सबके सामने फटकार लगा दी।
गौतम गुलाटी ने सरेआम शहनाज गिल को लगाई फटकार, बोले- ये तुम्हारा शो नहीं है