फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adnan Sami: जल्द पाकिस्तान का काला-चिट्ठा खोलने वाले हैं अदनान सामी? बोले- सही वक्त का है इंतजार

Mon, 14 Nov 2022 05:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Nov 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Adnan Sami will expose the reality of Pakistan Soon and reason behind leaving Pak says waiting for right time
Adnan Sami - फोटो : सोशल मीडिया

अदनान सामी बेहतर गायकी के लिए जाने जाते हैं। संगीत की दुनिया से इतर अदनान अक्सर तमाम मुद्दों पर भी मुखरता से बोलते नजर आते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अदनान सामी ट्विटर पर अक्सर भारतीय और पाकिस्तानी यूजर्स के बीच होने वाली बहस में फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। दरअसल, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड की जीत के बाद अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर इंग्लैंड को बधाई दी और ट्वीट कर लिखा, 'बेहतर टीम जीत गई'। इसके बाद पाकिस्तानी टीम के फैंस ने सिंगर पर निशाना साधना शुरू कर दिया। 


Dangal Girl : आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, सेट पर हो जाती थीं बेहोश

Adnan Sami will expose the reality of Pakistan Soon and reason behind leaving Pak says waiting for right time
Adnan Sami - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, ट्विटर पर इंग्लैंड की जीत के साथ शुरू हुई यह बातचीत अब काफी आगे निकल चुकी है। मामला इतना बढ़ गया है कि अदनान ने जल्द पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने लाने तक की बात कह डाली है। अदनान ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी अथॉरिटीज पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर पर बाकायदा एक लंबा नोट लिखते हुए अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह जल्द पाकिस्तान की पूरी सच्चाई का खुलासा करेंगे, जिसकी वजह से उन्हें पाकिस्तान छोड़ना पड़ा। हालांकि, अदनान का गुस्सा सिर्फ पाकिस्तान अथॉरिटीज के प्रति है, वहां के लोगों से उन्हें कोई शिकायत नहीं।
Arbaaz Khan: खुद से 21 साल छोटी जॉर्जिया को डेट करने पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Adnan Sami will expose the reality of Pakistan Soon and reason behind leaving Pak says waiting for right time
Adnan Sami - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद अदनान ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेहतर टीम की जीत हुई! बधाई इंग्लैंड... ये सिर्फ गेम है। दूसरी टीमों की हार पर बयानबाजी कर के छाती चौड़ी करने वालों के लिए ये बड़ा सबक है!' पाकिस्तान की हार पर अदनान सामी के इस ट्वीट पर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने उन्हें टारगेट करना शुरू कर दिया। लोगों ने यह तक कह दिया कि वह अपनी वफादारी साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए अदनान ने लिखा, 'हमारी वफादारी केवल एक देश के लिए है- इंडिया। दूसरी तरफ आप बहुत कंफ्यूज हैं।' 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Adnan Sami will expose the reality of Pakistan Soon and reason behind leaving Pak says waiting for right time
Adnan Sami - फोटो : सोशल मीडिया

अदनाम के ट्वीट के बाद शुरू हुई बहस थम नहीं रही। अब अदनान सामी ने एक नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि मुझे पाकिस्तान से इतनी नफरत क्यों है? सच्चाई यह है कि पाकिस्तान की जनता से मुझे बिल्कुल नफरत नहीं है। मैं हर उस शक्स को प्यार करता हूं, जो मुझसे प्यार करता है, जिन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया-बात खत्म। हालांकि, वहां की संस्थाओं से मुझे बहुत दिक्कतें हैं। वहां के एस्टेब्लिशमेंट ने कई सालों तक मेरे साथ क्या किया, जो आखिरकार मेरे पाकिस्तान छोड़ने की बड़ी वजह बना, एक दिन, जल्द ही, मैं उस सारी सच्चाई का खुलासा करूंगा  कि उन्होंने मेरे साथ क्या किया। बहुत से लोगों को इसके बारे में पता नहीं है, आम लोगों को तो बिल्कुल नहीं और यह बहुत लोगों को हैरान कर देगा! मैं वर्षों तक इसे लेकर चुप रहा, लेकिन दुनिया को इसके बारे में बताने के लिए सही समय का इंतजार है।'
Priyanka Chopra: मस्ती के मूड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, दोस्त संग मिथुन के गाने पर थिरकती आईं नजर

विज्ञापन
Adnan Sami will expose the reality of Pakistan Soon and reason behind leaving Pak says waiting for right time
Adnan Sami - फोटो : Social Media

बता दें कि लंदन में पले-बढ़े अदनान सामी के पिता अरशद सामी खान, पाकिस्तानी एयर फोर्स में पायलट थे। लंबे समय तक पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर पहचाने गए अदनान ने लंदन के बाद भारत में अपने म्यूजिक करियर को एक नया आयाम दिया और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहते हुए यहां काफी समय बिताया। वर्ष 2015 में अपना पाकिस्तानी पासपोर्ट एक्सपायर होने के बाद उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया और 1 जनवरी 2016 से वह एक भारतीय नागरिक हैं। वर्ष 2020 में भारत सरकार ने अदनान सामी को देश के चौथे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से सम्मानित किया। इसके बाद कई पाकिस्तानी यूजर्स आए दिन अदनान को टारगेट करते हैं। हालांकि, इस बार अदनान ने भी जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया। लोगों की दिलचस्पी अब इस बात में बढ़ गई है कि अदनान आखिर क्या खुलासा करने वाले हैं!
Salaam Venky Trailer: दमदार एक्टिंग और इमोशन्स से भरा है 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर, डायलॉग्स जीत लेंगे आपका दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed