{"_id":"60fd47b58ebc3e580d2c5926","slug":"adult-video-case-whatsapp-chat-about-gehana-vasishth-arrest-exposed-raj-kundra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोर्नोग्राफी केस: व्हाट्सएप चैट से हुआ राज कुंद्रा का पर्दाफाश, गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी से मची थी खलबली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पोर्नोग्राफी केस: व्हाट्सएप चैट से हुआ राज कुंद्रा का पर्दाफाश, गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी से मची थी खलबली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 25 Jul 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के मामले में हिरासत में चल रहे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को लेकर पल पल नई जानकारी सामने आ रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार राज कुंद्रा को लेकर नए खुलासे कर रही है। राज कुंद्रा के व्हाट्सएप चैट से भी बहुत सी चौंकाने वाले बात सामने आई है। बता दें कि राज कुंद्रा का नाम उनकी ही कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश कामत ने लिया था जिसे फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।
गहना की गिरफ्तारी से पोल खुलने का था डर
वहीं उमेश की गिरफ्तारी से पहले क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को भी गिरफ्तार किया था। जब गहना की गिरफ्तारी हुई तो धीरे धीरे उसके तार राज कुंद्रा से जुड़े पाए गए। उनकी गिरफ्तारी से इस केस में वांटेड आरोपी यश ठाकुर ने एक शख्स के साथ व्हाट्सएप चैटिंग की थी। पूरी चैटिंग में बात ये थी कि किसी भी तरह से गहना वशिष्ठ को पुलिस हिरासत से बाहर निकाला जाए वरना वो सबकी पोल खोल देगी। अब ये चैट लीक हो गई है।
2 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
7 फरवरी 2021 के एक चैट में यश कहते हैं कि, 'गहना गिरफ्तार हो गई है, मुझे उसे छुड़वाने के लिए आठ लाख रुपये चाहिए हैं। इस पर जवाब आता है कि बैंक से पैसे निकालेंगे कैसे? अभी उसका मोबाइल बंद दिख रहा है। आप खुद ही बताओ क्या करें? उसी चैट में यश ठाकुर ने गहना की गिरफ्तारी से जुड़े न्यूज लिंक भेजे थे।
3 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
वहीं चैट में उमेश कामत कहते हैं कि, मैं सोच रहा हूं कि एक महीने के लिए शिमला चला जाऊं। वहां जाकर शूटिंग भी कर लूं'। इसके जवाब में यश ने कहा कि, 'ये बेस्ट है। तुम सेफ रहोगे तो मेरे दिमाग में शांति रहेगी'। वहीं दूसरा शख्स कहता है- ठीक है फिर मैं भी निकलता हूं'। बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने गहना वशिष्ठ को पोर्नोग्राफी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। जिसके बाद गहना वशिष्ठ का बयान आया है कि वो अभी मुंबई से बाहर हैं इसलिए आज हाजिर नहीं हो सकती हैं। साथ ही गहना ने आश्वासन दिया है कि वो मामले की जांच में पुलिस का पूरा समर्थन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरफ राज कुंद्रा हमेशा से ये कहते आ रहे थे कि ब्रिटेन में रजिस्टर्ड केनरिन कंपनी से उनका कोई वास्ता नहीं है और उसके डायरेक्टर उनके रिश्तेदार प्रदीप हैं, लेकिन व्हाट्सएप चैट में इस बात का भी खुलासा हो गया कि कुंद्रा केनरिन कंपनी में पार्टनर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राज कुंद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच के आरोपों के मुताबिक केनरिन वो कंपनी है जहां से पोर्न वीडियो अपलोज किए जाते थे। ये वीडियो मुंबई स्थित राज की कंपनी वियान इंड्स्ट्रीज कंपनी से लंदन भेजे जाते थे। पुलिस ने अपनी जांच में दावा किया है कि राज कुंद्रा इस घिनौने रैकेट के मास्टरमाइंड हैं। पुलिस का कहना है कि राज ने ना सिर्फ 'हॉटशॉट्स' (Hotshots App) एप की शुरुआत की, बल्कि जांच की भनक लगते ही 2019 में इस एप को अपने जीजा प्रदीप बख्शी की लंदन वाली कंपनी केनरिन को बेच भी दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।