बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स और आउटसाइडर्स अपना नाम कमाने आते हैं और देखते ही देखते कब वक्त बीत जाता है पता ही नहीं चलता। दक्षिण और हिंदी भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की बेटी श्रुति हासन को भी इंडस्ट्री में 12 साल पूरे हो गए। श्रुति ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी प्रतिभा तो साबित की ही साथ ही हिंदी फिल्मों में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया है। वो एक अच्छी अदाकारा होने के साथ साथ एक बेहतरीन गायिका भी हैं।
थ्रोबैक: श्रुति हासन ने इंडस्ट्री में पूरे किए 12 साल, पुरानी तस्वीर देखकर खा जाएंगे धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गब्बर गर्ल श्रुति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। अब हाल ही में श्रुति ने अपने फैंस के साथ वो तस्वीरें साझा की है वो उस वक्त की है जब उन्होंने इंडस्ट्री में पहला कदम रखा था। इन तस्वीरों में श्रुति बहुत ही अलग नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
इस थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए श्रुति ने अपने 12 साल के सफर के लिए सभी को धन्यवाद कहा है। श्रुति ने लिखा, 'आज से 12 साल पहले, मुझे नहीं पता था कि मैं क्या कर रही हूं। मुझे बस इतना पता था कि मुझे ये पसंद है और मैं हर दिन बेहतर होने की कोशिश करना चाहती हूं। मुझे अभी भी ऐसा लगता है कि बहुत कुछ बदल गया है और उसके लिए मैं सभी के प्यार और समर्थन की आभारी हूं। आपके लिए मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रहेगी'।
इसके साथ ही श्रुति ने एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद कहा जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें मैसेज करके 12 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। श्रुति ने बताया कि ये उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण सफर था।
फिल्मो के अलावा श्रुति अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। करियर की बात करें तो श्रुति हासन ने साल 2009 में फिल्म 'लक' से बॉलीवुड में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'डी-डे','रमिया वस्तावइया', 'गब्बर इज बैक', 'वेलकम बैक' जैसी कई फिल्मों में काम किया। श्रुति हासन आखिरी बार फिल्म 'वकील साब' में दिखाई दी थीं। वह जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म 'सलार' में नजर आएंगी।