रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाना कोई आसान बात नहीं होती है। अक्सर उन लोगों को ही जज बनाया जाता है जो ये काम करते आ रहे हैं और एक रियलिटी शो के अलग-अलग सीजन में प्रतिभागी जरूर बदल सकते हैं लेकिन एक जैसे जज देखने की दर्शकों को भी आदत सी लग जाती है। कई रियलिटी शो ऐसे हैं, जहां से अचानक जज बदल गए इसके पीछे निजी कारण भी हो सकते हैं और विवाद भी हो सकते हैं। शो के निर्माता जज की कुर्सी को खाली तो छोड़ नहीं सकते, ऐसे में अगले ही दिन शो पर नए जज पुराने जज की कुर्सी पर विराजमान हो गए और शो इस तरह आगे बढ़ गया मानो कुछ बदला ही न हो। कोरोना के दौरान मलाइका अरोड़ा को नोरा फतेही ने रिप्लेस किया था लेकिन वो कुछ समय के लिए था, मलाइका ठीक होती ही शो पर लौट आई थीं लेकिन अभी सुपर डांसर चैप्टर 4 में भी शिल्पा के न पहुंचने पर करिश्मा को उनकी कुर्सी पर देखा गया। आइए जानते हैं किन शोज में बड़ी आसानी से जजेस को कर दिया गया रिप्लेस।
रियलिटी शो: जब बीच शो में जज हो गए रिप्लेस, एक पर तो लगा था 'मी टू' का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनु मलिक
अनु मलिक काफी लंबे समय से रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ को जज करते हुए आ रहे हैं। उनके शायरियों वाले कमेंट्स को तो प्रतिभागी और दर्शक कोई भी नहीं भूल सकता लेकिन 12 वें सीजन में जब मलिक ‘मी टू’ के आरोपों में घिर गए, तब उनकी जगह सिंगर जावेद अली को दे दी गई।
सोना मोहपात्रा
2018 में ‘सा रे गा मा पा’ की शुरुआत में सोना मोहपात्रा को यह शो म्यूजिक कंपोजर शेखर और वाजिद के साथ जज कर रही थीं। कुछ दिनों बाद सोना मोहपात्रा को अचानक रिप्लेस कर दिया गया। सोना के कुछ पुराने कॉन्ट्रेक्ट्स की वजह से ऐसा करना पड़ा। शो में उनकी जगह सिंगर ऋचा शर्मा ने जज को भूमिका निभाई। हालांकि उन्हें भी शो में खूब पसंद किया गया।
नेहा कक्कड़
कुछ समय पहले अचानक नेहा कक्कड़ ‘इंडियन आइडल’ से गायब हो गईं जिसके बाद ये कयास लगाया जाने लगा कि वे मां बनने वाली हैं। शो में उनकी जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ नजर आईं। दरअसल शो की शूटिंग दमन में हो रही थी और नेहा ने वहां जाने से इंकार कर दिया था।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी पति पर लगे अश्लील फिल्म बनाने के आरोप के बाद सुपर डांसर के सेट पर नहीं पहुंची थीं। जिसके बाद करिश्मा कपूर को उनकी कुर्सी पर बैठे देखा गया। शो में प्रतिभागियों ने करिश्मा के साथ खूब मस्ती भी की और दर्शकों ने भी शो पर उनको खूब पसंद किया।