सुशांत सिंह राजपूत वो सितारे थे जिन्होने टेलीविजन से निकलकर बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह कायम की थी। उन्होने अपने अभिनय के दम पर रणबीर कपूर से लेकर रणवीर सिंह और बड़े-बड़े सितारों को फिल्म इंडस्ट्री में कड़ी टक्कर दी। लेकिन साल 2020 में 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। आज तक उनके चाहने वाले प्रशंसक इस बात पर यकीन नहीं कर पाए हैं कि ये कलाकार आज हमारे बीच नहीं रहा है। सुशांत सिंह के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज हुई थी।
दिल बेचारा के 1 साल पूरे: सुशांत के निधन के बाद रिलीज हुई थी फिल्म, भावुक हो गए थे दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजना सांघी ने साझा की पुरानी तस्वीरें
फिल्म के एक साल पूरा होने पर सुशांत सिंह राजपूत की सह-कलाकार संजना सांघी ने शूटिंग के दौरान की कुछ वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होने सुशांत सिंह को याद किया। बता दें कि मुकेश छाबड़ा की इस फिल्म से संजना सांघी ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत की थी।
सुशांत सिंह की याद में लिखा पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी इन तस्वीरों को साझा करते हुए संजना ने लिखा, ‘हम पहली बार मुकेश छाबड़ा सर के ऑफिस में मिले थे। हम थोड़ी देर मिले लेकिन उसी मुलाकात में हमें ये एहसास हो गया कि हम दोनों मस्ती करने वाले हैं और एकेडमिक से जुड़ी हर चीज के लिए जितने जुनूनी हैं। दिल्ली से हम दोनों का ही एक गहरा नाता है और हम दोनों ही खाने के बहुत शौकीन हैं। हमारी पसंद नापसंद भी मिलती है।
सुशांत से सीखी है ये जरूरी चीज
संजना ने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें सुशांत सिंह से बहुत कुछ सीखने के लिए मिला है। उन्होने आगे कहा 'सुशांत सिंह राजपूत से मैंने एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज सीखी है। मैंने उनसे सीखा कि अपनी एनर्जी को कैसे बचाना है। उन्होने मुझे ये सिखाया है कि बिना जरूरत के अपनी एनर्जी को कैसे सुरक्षित करना है। 'वाइड-एंगल शॉट्स', जिसे सुशांत एनर्जी का 'राशनिंग' कहते थे।‘
मुकेश छाबड़ा ने भी साझा किया पोस्ट
इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने भी सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। उन्होने लिखा, ‘सुशांत ने बतौर निर्देशक मेरे सफर को यादगार बना दिया। इस फिल्म को बनाने का जब मैंने निर्णय लिया था तो मैं फिल्म में मैं सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत को ही कास्ट करना चाहता था। जब मैं अपनी पहली फिल्म बना रहा था तो सुशांत ने मुझसे ये वादा किया था कि वो मेरी फिल्म में काम करेंगे और उन्होने वो निभाया।