फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इस गलती के लिए सलमान खान ने हाथ जोड़कर आथिया से मांगी माफी, सुनील शेट्टी ने दी ये प्रतिक्रिया

Sun, 25 Jul 2021 02:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 25 Jul 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
Salman khan apologised to Athiya shetty for not following her on social media Suniel shetty gave this reaction
सलमान खान, आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग खान का इंडस्ट्री में बहुत रुतबा है। सलमान यारों के यार हैं और दुश्मनों के दुश्मन। जो भी उनसे दोस्ती रखता है उसके लिए सलमान जान तक देने को तैयार हो जाते हैं। उनकी यारी-दोस्ती के किस्से से हर कोई वाकिफ है। ज्यादातर सितारे सलमान को सलमान भाई कहकर बुलाते हैं ऐसे में क्या आप मान सकते हैं कि सलमान ने हाथ जोड़कर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया से माफी मांगी। अब आपके मन में ये ख्याल आ रहा होगा कि आखिर सलमान ने ऐसी कौन सी गलती कर दी जिसके लिए उन्हें आथिया से माफी मांगना पड़ा।



इसलिए सलमान खान ने आथिया शेट्टी से मांगी माफी

बता दें कि सलमान के भाई और फिल्म निर्माता अरबाज खान का चैट शो इन दिनों चर्चा में हैं। इस शो में सलमान खान पहले मेहमान बनकर पहुंचे और उन्होंने कमेंट्स पर काफी मजेदार प्रतिक्रिया दी। शो के दौरान अरबाज ने सलमान से पूछा कि वो सोशल मीडिया पर तीन अभिनेत्रियां कटरीना कैफ, आथिया शेट्टी और संगीता बिजलानी में किसे फॉलो नहीं करते हैं। इस पर सलमान ने  जो जवाब दिया उसके लिए उन्हें आथिया से माफी मांगनी पड़ी।

Salman khan apologised to Athiya shetty for not following her on social media Suniel shetty gave this reaction
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज ने सलमान से पूछा कि, 'आपके 117 मिलियन फॉलोअर्स हैं सोशल मीडिया पर लेकिन ट्विटर पर आप सिर्फ 24 लोगों को फॉलो करते हैं और इंस्टाग्राम पर सिर्फ 25 को। मैं आपको तीन नाम दे रहा हूं और इसमें से आपको बताना है कि वो कौन है जिसे आप फॉलो नहीं करते लेकिन वो आपको फॉलो करती हैं'।

Salman khan apologised to Athiya shetty for not following her on social media Suniel shetty gave this reaction
सलमान खान, आथिया शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान ने तीन अभिनेत्रियों में संगीता का नाम लिया तो अरबाज ने कहा कि आप गलत जवाब दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने आथिया शेट्टी का नाम लिया और फिर सलमान ने हाथ जोड़ कर कैमरे की तरफ देखते हुए आथिया से माफी मांगी। सलमान ने कहा, 'माफ करना आथिया, मैं अभी से आपको फॉलो करने जा रहा हूं'। वहीं जब इस बारे में सुनील शेट्टी की प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने इसे क्यूट बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan apologised to Athiya shetty for not following her on social media Suniel shetty gave this reaction
सुनील शेट्टी - फोटो : Social Media

सुनील शेट्टी ने कहा, 'सलमान एक परिवार की तरह हैं। वो जो भी करते हैं दिल से करते हैं। जब उन्होंने आथिया से माफी मांगी तो ये बहुत ही क्यूटेस्ट चीज थी। उनका एक बहुत ही प्यारा सा रिश्ता है'। इसके साथ ही सुनील ने इस लम्हे को बहुत ही शानदार बताया और कहा कि सलमान संग उनका रिश्ता बहुत मजबूत है।

विज्ञापन
Salman khan apologised to Athiya shetty for not following her on social media Suniel shetty gave this reaction
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आए थे। इसके बाद सलमान फिल्म 'टाइगर 3' की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बॉडी बनाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा सलमान 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' और 'कभी ईद कभी दीवाली' में भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed