फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव बर्ड्स: सामने आई निक और प्रियंका के ट्रिप की अनदेखी तस्वीर, हाथों में जाम लिए नजर आए दोनों

Sun, 25 Jul 2021 02:43 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 25 Jul 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas Latest Black n White Photo from Miami Trip Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें अक्सर निक जोनस भी साथ में दिखाई देते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस जोड़ी पर सब की निगाहें होती हैं। दोनों न सिर्फ एक- दूसरे से प्रेम करते हैं बल्कि समय-समय पर सोशल मीडिया पर उस प्रेम को खुलकर अभिव्यक्त भी करते हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। दोनों की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।



दरअसल, एक इंस्टाग्राम पेज पर प्रियंका और निक की यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की गई है जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, अमेरिका में 24 जुलाई को नेशनल टकीला डे मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में निक की टकीला ब्रांड के इंस्टाग्राम पेज ने दोनों की ये तस्वीर शेयर की है।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Latest Black n White Photo from Miami Trip Goes Viral
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका और निक पार्टी करते नजर आ रहे हैं और दोनों काफी खुश भी लग रहे हैं। दोनों के साथ कई अन्य लोग भी हैं। जहां प्रियंका खिलखिलाकर मुस्कुरा रही हैं तो वहीं निक चोरी छुपे साइड से प्रियंका की ओर देख रहे हैं। यह थ्रोबैक तस्वीर दोनों के मियामी वेकेशन के समय की है। दोनों की यह तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है और दोनों की केमिस्ट्री भी।

Priyanka Chopra and Nick Jonas Latest Black n White Photo from Miami Trip Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram

बीते दिनों प्रियंका और निक ने अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सिरी मनाई थी। प्रियंका ने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की थी जो कि उनकी डेट नाइट की लग रही थी। तस्वीर में दोनों एक दूसरे में खोए हुए से लग रहे थे। बड़े प्यार से उन दोनों ने एक-दूजे के हाथ को थामा हुआ था। तस्वीर के साथ साथ उन्होंने लिखा था, ‘मेरे सबकुछ..आज 3 साल हो गए, एक पल में लगता है कि कल की बात हो, लेकिन पलक झपकते ही लगता है कि जमाना बीत गया, मैं तुमसे प्रेम करती हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas Latest Black n White Photo from Miami Trip Goes Viral
केआरके और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले विवादों का दूसरा नाम यानी केआरके ने प्रियंका निक को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। उनका कहना था कि 'निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा से 10 साल में तलाक ले लेंगे।' जिसपर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी ही चुटकी ले ली थी और कहा था कि 'कभी किसी के बारे में अच्छा बोल दिया करो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा था, 'शक्ल अच्छी नहीं है तेरी बात को अच्छी कर, तेरी भी बेटी, हमेशा दूसरों का बुरा सोचता है।'   

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Nick Jonas Latest Black n White Photo from Miami Trip Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका रुसो ब्रदर्स के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सिटाडेल' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मेट्रिक्स 4', 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द वाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed