फिल्म इंडस्ट्री की रंगीन दुनिया में किसके सितारे कब चमक जाएं, ये कह पाना काफी मुश्किल है। उसी तरह यहां आने के बाद चमकता सितारा कब डूब जाए ये भी कोई नहीं जानता। इस इंडस्ट्री में सितारों की जिंदगी में उतार चढ़ाव होना आम बात है। कभी कोई कलाकार एक झटके में सफलता की बुलंदियों को छू लेता है तो कभी एक ही पल में उसे काम मिलना बंद हो जाता है। आफताब शिवदसानी भी उन्हीं कलाकारों में से एक हैं। आफताब के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें ...
जन्मदिन: साइड रोल निभाकर भी रॉयल जिंदगी जीता है ये एक्टर, 38 की उम्र में की दूसरी बार शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले आफताब अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आए थे। उस वक्त उनकी उम्र मात्र नौ साल थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'अव्वल नंबर', 'चालबाज' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। साल 1999 में आफताब शिवदासानी ने महज 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' में लीड रोल निभाया। इस फिल्म में उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी, इसके बाद उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड मिले।
'मस्त', कसूर और 'हंगामा' जैसी फिल्मों को छोड़ दें तो आफताब की कोई और फिल्म खास कमाल नहीं दिखा सकी। इन फिल्मों में भी आफताब सोलो रोल में नहीं थे। इसके बाद उन्होंने 'लव के लिए कुछ भी करेगा', प्यार इश्क और मोहब्बत, 'कोई मेरे दिल से पूछे', 'क्या यही प्यार है', 'आवारा पागल दीवाना' और 'प्यासा' जैसी फिल्मों में काम किया। आफताब की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होने लगीं तो उन्होंने एडल्ट कॉमेडी फिल्मों का सहारा लिया। भले ही आफताब का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन प्रोडक्शन हाउस और दूसरे इवेंट्स के जरिए अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। मुंबई में उनका खुद का आलीशान और सभी सुविधाओं युक्त अपार्टमेंट है। इसके अलावा आफताब को गाड़ियों का भी काफी शौक है।
आफताब का फिल्मी करियर बेशक फ्लॉप रहा हो लेकिन आफताब पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। आफताब ने 38 की उम्र में पत्नी निन दुसांज से ही दोबारा शादी की थी। आफताब और निन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वैसे तो आफताब और निन दुसांज ने साल 2014 में शादी की थी लेकिन आफताब ने अपनी ही पत्नी से दूसरी बार साल 2017 में शादी रचाई थी। वह भी पूरे धूमधाम से और रॉयल अंदाज में।
गौरतलब है कि आफताब रिश्ते में कबीर बेदी के साढ़ू लगते हैं। बता दें कि निन दुसांझ ब्रिटिश- इंडियन हैं। निन कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांझ की बहन हैं। बता दें शादी से पहले निन मॉडलिंग के साथ एक लग्जरी ब्रांड इंडस्ट्री की कंसल्टेंट थीं। निन और आफताब ने एक- दूसरे को लगभग दो साल तक डेट किया इसके बाद साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली।