{"_id":"6496c478050f717a990ce86d","slug":"aftab-shivdasani-birthday-special-know-unknown-facts-about-actors-net-worth-life-and-career-2023-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aftab Shivdasani: फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद भी करोड़ों की कमाई करते हैं आफताब, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aftab Shivdasani: फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद भी करोड़ों की कमाई करते हैं आफताब, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉलीवुड में आना हर अभिनय प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कोई इस इंडस्ट्री में आसानी से आ जाता है। तो वहीं, कुछ लोगों के लिए यह राहें आसान नहीं होती है। बॉलीवुड के इस ग्लैमर वर्ल्ड में किसके सितारे कब चमक जाएं, यह कह पाना काफी मुश्किल है। उसी तरह यहां आने के बाद चमकता सितारा कब डूब जाए ये भी कोई नहीं जानता है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए कदम तो रखा, लेकिन वह सफलता के शिखर छूने में असफल रहें। हालांकि, अभिनेता की नेट वर्थ आपके होश उड़ा देगी।
2 of 5
आफताब शिवदासानी
- फोटो : social media
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी की। आज अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आफताब का जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था। आफताब ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन आज तक अभिनेता वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए, जिसके वह हकदार थे। तो चलिए जानते हैं आफताब की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
3 of 5
आफताब शिवदासानी
- फोटो : सोशल मीडिया
आफताब ने बतौर लीड अभिनेता बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मस्त' से की थी। अभिनेता आज भी बॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं। हालांकि, अब उन्हें बड़ी फिल्में नहीं मिल रही है। आफताब ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। अभिनेता ने नौ साल की उम्र में अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आफताब शिवदासानी
अभिनेता के नेटवर्थ की बात करें तो आफताब की किस्मत भले ही फिल्मों में न चली हो, लेकिन अभिनेता कमाई में कई बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल 51 करोड़ रुपये की संपत्ति है और मुंबई में अपना एक अपार्टमेंट भी है। इसके साथ ही आफताब को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में ऑडी आरएस 5 (1.09 करोड़ रुपये) और बीएमडब्ल्यू एक्स 6 (1.22 करोड़ रुपये) जैसी कार मौजूद है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आफताब अपने इवेंट्स और प्रोडक्शन हाउस से सालाना करीब तीन करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। आफताब भले ही फिल्मों में कम सक्रिय हैं, लेकिन कमाई में आज भी आगे हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर हमारी तरफ से आफताब शुभकामनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।