सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम हो गया है जहां सितारे अपने फैंस से सीधे रूबरू होते हैं। इस दौरान कई बार उनकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। अपना कोई पुराना वीडियो या तस्वीर देख वो इमोशनल हो जाते हैं। अभिनेता आफताब शिवदासानी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
90 के दशक में एड फिल्में कर चुका ये अभिनेता, फैंस ने वीडियो शेयर किया तो हो गए इमोशनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों 90 के दशक के सीरियल और एड फिल्में खूब पसंद की जा रही हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके आफताब की एक फैन ने सिबाका टूथपेस्ट का एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने आफताब को टैग किया।
Hope you like it. Sir
Stahome/Staysafe🙏🙏
Takeccare 🙏
Love you all💕@aftabshivdasani
Collgate Cibaca advertise/🙏👏👏 pic.twitter.com/GPoVIcWxo0
वीडियो देख अभिनेता इमोशनल हो गए और उन्होंने उस समय को याद करते हुए लिखा कि 'आपको ढेर सारा प्यार और शुक्रिया।'
Such nostalgia! Love it, Thank you for it. 🙏🏼😊 https://t.co/dAbEHTIE8O
बता दें कि आफताब ने डेढ़ साल की उम्र से ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। पहली बार उन्हें बेबी फूड के एक ब्रांड ने सेलेक्ट कर लिया था। इसके बाद आफताब ने कई एड फिल्मों में काम किया। फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले आफताब अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आए थे। उस वक्त उनकी उम्र मात्र नौ साल थी। उन्होंने फिल्म 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'अव्वल नंबर', 'चालबाज' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।
साल 1999 में आफताब शिवदासानी ने महज 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' में लीड रोल निभाया। इस फिल्म में उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी, इसके बाद उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड मिले।
लॉकडाउन में काजोल ने हासिल की बड़ी कामयाबी, भांगड़ा करते हुए साझा की खुशी