फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: प्रियंका चोपड़ा को हुई छात्रों की पढ़ाई की फिक्र, स्कूली बच्चों के लिए किया ये एलान

Sun, 12 Apr 2020 03:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Apr 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Priyanka Chopra she will distribute headphone for   school students
priyanka chopra - फोटो : Social Media

इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना वायरस की मार झेल रहे ही। ये वायरस न केवल लोगों को अपना शिकार बना रहा है बल्कि इसका असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई देशों ने अपने यहां लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में हर जगह के उद्योग-धंधे बंद को गए हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर के लगभग सभी स्कूल और कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है। 

Coronavirus Priyanka Chopra she will distribute headphone for   school students
Priyanka Chopra - फोटो : social media

स्कूल-कॉलेज बंद होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रही है। वहीं कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए दुनियाभर की हस्तियां अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रही हैं। उन्हीं में से एक बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी हैं। प्रियंका चोपड़ा कोरोना से प्रभावित लोगों की आर्थिक तौर पर मदद करने के साथ लोगों को इस वायरस से बचने के लिए जागरूक भी कर रही हैं। इस बीच उन्होंने खुलासा किया है कि वह अब स्कूली बच्चों की मदद भी करेंगी। 

Coronavirus Priyanka Chopra she will distribute headphone for   school students
priyanka chopra - फोटो : insatgram

इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह इसके जरिए इन दिनों अपने फैंस को कोरोना वायरस के लिए जागरूक करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह में उन्होंने लॉकडाउन की वजह बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहे असर के बारे में चिंता जताई है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Education and empowering youth is so important to me, so @JBLaudio and I teamed up to help Los Angeles kids adjust to their new classroom environment. #JBLAmbassador

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Priyanka Chopra she will distribute headphone for   school students
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, 'इस समय में लोगों के लिए यह जरूरी होने चाहिए कि वह समुदाय के तौर पर एक साथ आएं और लोगों की मदद करें। युवा सशक्तीकरण और शिक्षा में सफलता ये दोनों ही काम मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मैं अपने पार्टनर के साथ मिलकर लॉस एंजेलिस के बच्चों को हेड फोन देने का काम कर रही हूं, जिससे वह वर्चुअल क्लासरूम अटेंड कर सकें। हम सब मिलकर इससे एक साथ गुजरेंगे।' 

विज्ञापन
Coronavirus Priyanka Chopra she will distribute headphone for   school students
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो काफी वायरल हो रही है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं गौरतलब है कि बहुत जगह स्कूल-कॉलेज न खुलने की वजह से कई अध्यापक ऑनलाइन क्लास के जरिए बच्चों को पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या1,621,348 हो चुकी है। जबकि 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

पढ़ें: कोरोना के खिलाफ इन चार महिलाओं ने लड़ी जंग, प्रियंका चोपड़ा ने 76 लाख रुपये से की आर्थिक मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed