फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: पैरों में घुंघरू बांध अपने डॉगी के साथ थिरकीं 'धक-धक गर्ल', वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 12 Apr 2020 03:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 12 Apr 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Madhuri Dixit Dances With Her Dog During Quarantine Lockdown
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media

इन दिनों कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड के गलियारे तो बंद हैं। लेकिन फिर भी बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने फैन्स के साथ तालमेल बनाए हुए हैं। लॉकडाउन के बीच पूरा बॉलीवुड अब आपको मिल रहा है सोशल मीडिया पर। सभी बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। ये सेलेब्स अपने पूरे दिन कए गए कामों को अपने फैन्स के साथ साझा करते हैं। तो वहीं अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का भी इस लिस्ट में नाम शामिल हो गया है। 

Bollywood Actress Madhuri Dixit Dances With Her Dog During Quarantine Lockdown
madhuri dixit - फोटो : madhuri dixit

माधुरी दीक्षित के डांस का तो हर कोई दीवाना है। ऐसे में उनके डांस के वीडियो देखने के लिए फैन्स हमेशा तत्पर रहते हैं। हाल ही में माधुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित पैरों में घुंघरू पहनी हुई हैं और घर में ही कूद कूदकर खूब डांस कर रही हैं। लेकिन इस वीडियो में माधुरी अकेली नहीं माधुरी के साथ कोई और भी इस वीडियो में उनकी थीप पर ही नाच रहा है।

Bollywood Actress Madhuri Dixit Dances With Her Dog During Quarantine Lockdown
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media

इस वीडियो में माधुरी के साथ डांस कर रहा है उनका पालतू डॉग। वीडियो में माधुरी खुद भी मस्ती से कूद-कूदकर डांस कर रही हैं। साथ ही उनका डॉग भी उनके पीछे-पीछे कूद रहा है। वीडियो के अंत में माधुरी अपने डॉग को प्यार करते हुए दिखाई देती हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में माधुरी ने लिखा, 'वह जो हमेशा मेरी तरफ रहता है। वह जो हमेशा मेरा मनोरंजन करता है। मेरा पसंदीदा डांसिंग पार्टनर और वह जो हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आता है। मेरा कारमेलो।'

View this post on Instagram

The one who's always by my side, the one who always entertains me, my favourite dancing partner and the one who always brings a smile on my face - My mellow Carmelo🐶❤️ #NationalPetDay

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Madhuri Dixit Dances With Her Dog During Quarantine Lockdown
madhuri dixit

माधुरी के फैन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। माधुरी के फैन्स उनके इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित इस समय अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया के जरिए परिवार संग तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Madhuri Dixit Dances With Her Dog During Quarantine Lockdown
madhuri dixit - फोटो : social media

हाल ही में माधुरी अपने फैन्स को ऑनलाइन डांस सिखाते भी नजर आई थीं। उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था। तो वहीं लॉकडाउन के दिनों में माधुरी ने अपने पुराने दिनों को बी याद किया था। माधुरी ने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि उन्हें अपना पुराना लुक काफी पसंद है। तो वहीं एक और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए भी उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed