फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जब फिल्मों के लिए पूरी तरह से बदल गए ये सितारे, किसी ने बढ़ाया वजन तो किसी ने बनाए सिक्स पैक एब्स

Sun, 12 Apr 2020 03:29 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 12 Apr 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Actor transformation Aamir Khan Sanjay Dutt Hrithik Farhan Akhtar Dangal Sanju War Bhaag Milkha Bhaag
बॉलीवुड अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

100 वर्षों से अधिक पुराने बॉलीवुड इतिहास में कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ कब आईं और कब चली गईं किसी को पता भी नहीं लगा। इस बीच कुछ फिल्में ऐसी भी रिलीज हुईं जिसमें अभिनेताओं ने न सिर्फ अपने दमदार अभिनय बल्कि अपने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन से भी सभी को हैरान कर दिया। आज के पैकेज में हम न सिर्फ आपको बताएंगे बल्कि दिखाएंगे, ऐसे ही कुछ फिल्मों के अभिनेताओं के बारे में।

Actor transformation Aamir Khan Sanjay Dutt Hrithik Farhan Akhtar Dangal Sanju War Bhaag Milkha Bhaag
दंगल - फोटो : सोशल मीडिया

दंगल
आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट क्यों कहलाते हैं ये बात एक बार फिर आमिर खान ने फिल्म दंगल में साबित कर दी थी। दरअसल सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जो किरदार में ढलने के लिए अधिक मेहनत नहीं करते हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ आमिर खान खुद को किरदार में झोंक देते हैं। फिल्म दंगल के लिए आमिर खान ने जहां पहले अपना वजन बढ़ाया तो वहीं बाद में खुद को फिट भी किया। आमिर खान के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों को हैरान कर दिया था।


Actor transformation Aamir Khan Sanjay Dutt Hrithik Farhan Akhtar Dangal Sanju War Bhaag Milkha Bhaag
sanju

संजू
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर सिनेमा के उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिन्होंने काफी कम फिल्मों से ही अपनी एक्टिंग का लोहा साबित कर दिया है। साल 2018 में राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म संजू रिलीज हुई थी। फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। फिल्म में संजय दत्त के अलग अलग किरदार निभाने के लिए रणबीर ने खुद पर जमकर मेहनत की। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Actor transformation Aamir Khan Sanjay Dutt Hrithik Farhan Akhtar Dangal Sanju War Bhaag Milkha Bhaag
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर
साल 2019 में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े और बनाए। वॉर 2019 में सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी। वॉर ने कुल 317.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म में ऋतिक और टाइगर ने सभी का दिल जीत लिया। वैसे इस फिल्म में ऋतिक जितने फिट दिखे वो उनके लिए आसान नहीं था क्योंकि इससे पहले ऋतिक ने फिल्म सुपर 30 के लिए अपना वजन बढ़ाया था जिस वजह से ऋतिक को वापस ग्रीक गॉड अवतार में आने के लिए जमकर मेहनत करनी पड़ी थी। 


विज्ञापन
Actor transformation Aamir Khan Sanjay Dutt Hrithik Farhan Akhtar Dangal Sanju War Bhaag Milkha Bhaag
Bhaag Milkha Bhaag

भाग मिल्खा भाग
साल 2013 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म भाग मिल्खा भाग रिलीज हुई थी। फिल्म धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में फरहान की एक्टिंग के साथ ही साथ उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने भी सभी का दिल जीत लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed