फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच मुंबई पुलिस को याद आए शाहरुख खान, कहा- ' अब स्टंट की जरूरत नहीं'

Sun, 12 Apr 2020 03:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 Apr 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
mumbai police funny video shared shah rukh khan film main hoon naa against coronavirus
shah rukh khan - फोटो : social media

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। ऐसे में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह दी जा रही है। लॉकडाउन में जहां पुलिस जमीनी स्तर पर हालात संभालती दिख रही हैं वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार जागरूक करने का काम कर रही है। इसी बीच मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई मजेदार ट्वीट्स किए जा रहे हैं जो बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं।

mumbai police funny video shared shah rukh khan film main hoon naa against coronavirus
Main Hoon Na - फोटो : file photo

मुंबई पुलिस ने अब शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो उनकी ही फिल्म 'मैं हूं ना' का है। फिल्म के एक सीन में प्रोफेसर बने सतीश शाह बात करते हुए आदतन थूकते हैं। उनके सामने खड़े शाहरुख खान स्टंट करते हुए बचते दिखाई देते हैं।

mumbai police funny video shared shah rukh khan film main hoon naa against coronavirus
Shah Rukh Khan - फोटो : Instagram

मुंबई पुलिस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'शाहरुख खान को अब ऐसे स्टंट करने की जरूरत नहीं है। मास्क है ना।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai police funny video shared shah rukh khan film main hoon naa against coronavirus
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

इससे पहले भी अन्य सितारों के ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने खूब रिएक्ट किया। अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई पुलिस की सराहना करते हुए एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट पर मुंबई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, 'डियर 'सिंघम' हम वही कर रहे हैं जो 'खाकी' को करना चाहिए ताकि स्थितियां सामान्य हो जाएं- 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई'।

विज्ञापन
mumbai police funny video shared shah rukh khan film main hoon naa against coronavirus
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट ने भी ऐसा ही ट्वीट लिखा था कि 'मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया। प्यार जताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे।' इस पर मुंबई पुलिस ने जवाब में लिखा कि मुंबईकर्स, उम्मीद करते हैं कि आप सभी लोग आलिया की सलाह पर 'राजी' होंगे। 'गली' में बिना किसी काम के न निकलें और अपनी ‘डियर जिंदगी’ का सभी लोग ख्याल रखें।' 

'मसकली 2.0' विवाद में हुई गायक सचेत टंडन की एंट्री, कहा- 'सब कुछ लोगों पर निर्भर है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed