हाल ही में खबर आई थी कि आफताब शिवदासानी अपनी पत्नी निन दुसांज से दोबारा शादी कर रहे हैं। 29 अगस्त को दोनों ने श्रीलंका में शादी की। इस फंक्शन की तस्वीरें अब सामने आ गई हैं।
आफताब ने महाराजा स्टाइल में की दूसरी शादी, हाथी पर बैठकर आए और ले गए दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आफताब ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर कीं। जबकि आफताब की जब पहली बार शादी हुई थी तो उसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन दूसरी शादी की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं।
पढ़ें- VIDEO: शाहरुख खान ने भी की भगवान गणेश की पूजा, हाथ जोड़ विसर्जन के लिए निकले
शादी में निन ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। शादी श्रीलंका में हुई। शादी में आफताब के करीबी दोस्त तुषार कपूर भी पहुंचे। तुषार ने भी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि आफताब ने पहली शादी 2014 में की थी।
पढ़ें- आखिर कहां गायब हो गई महाभारत की 'कुंती', 30 साल बाद भी नहीं है कोई सुराग
निन और आफताब की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की बुक लॉन्चिंग के दौरान हुई थी। शादी से पहले निन मॉडलिंग के साथ एक लग्जरी ब्रांड इंडस्ट्री की कंसल्टेंट थीं। निन की बड़ी बहन परवीन दुसांज हैं। परवीन ने अपने से 29 साल बड़े एक्टर कबीर बेदी से शादी की थी। इस हिसाब से आफताब, कबीर के साढ़ू हुए।
तस्वीरों से लग रहा है कि इस बार आफताब ने शाही तरीके से शादी की। शादी में मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसी सारी रस्में हुईं। आफताब हाथी पर चढ़कर और निन डोली में मंडप पर पहुंचीं।