{"_id":"5b7a89e042c79246475f64c7","slug":"after-10-years-abhishek-bachchan-and-rani-mukerji-may-unite-for-bunty-aur-babli-film-sequel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 साल बाद फिर से एक साथ नजर आ सकती है ये जोड़ी, ठग बनकर लोगों को बना चुके हैं बेवकूफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
11 साल बाद फिर से एक साथ नजर आ सकती है ये जोड़ी, ठग बनकर लोगों को बना चुके हैं बेवकूफ
Mon, 20 Aug 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bunty aur Babli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी एक साथ बड़े परदे पर साल 2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' में नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों ठग बने थे जो लोगों को बेवकूफ बनाकर उन्हें लूटकर फरार हो जाते हैं। खबरों की मानें तो 11 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर एक साथ नजर आने वाली है।
2 of 5
Bunty aur Babli
जानकारी के मुताबिक 'बंटी और बबली' फिल्म का सीक्वल बनने वाला है। अगर ऐसा होता है तो अभिषेक और रानी मुखर्जी एक साथ फिर से लोगों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं हालांकि लंबे वक्त से यह जोड़ी बड़े परदे से नदारद थी।
3 of 5
Bunty aur Babli
अभिषेक और रानी मुखर्जी 'बंटी और बबली' फिल्म के अलावा बस इतना सा ख्वाब है, लागा चुनरी में दाग, युवा में नजर आए थे। आखिरी बार यह जोड़ी साल 2007 में रिलीज फिल्म 'ओम शांति ओम' में बतौर केमियो और उसी साल रिलीज फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' में नजर आए थे।अगर ऐसा होता है तो मुनासिब है कि आपको ऐश्वर्या, अभिषेक और अमिताभ बच्चन का डांस एक बार फिर से इस फिल्म में देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
abhishek bachchan sardar look
'बंटी और बबली' का सीक्वल अगर बनता है तो हो सकता है कि फिल्म के सीक्वल बनने के साथ लोगों को यह गाना एक बार फिर से देखने को मिले। अभिषेक बच्चन की फिल्म 'मनमर्जियां' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से अभिषेक करीब 2 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा विक्की कौशल और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। अभिषेक आखिरी बार साल 2016 में रिलीज फिल्म 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Hichki
रानी मुखर्जी आखिरी बार 'हिचकी' फिल्म में नजर आई थीं। यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने टीचर का किरदार निभाया था जो अजीब तरह की बीमारी से पीड़ित होती हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।