फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 महीने बाद सामने आई ईशा देओल की बेटी की पहली तस्वीर, देखते ही कह उठेंगे आप 'So Sweet'

Mon, 07 May 2018 12:36 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
After 7 months Esha Deol shares first picture of her daughter Radhya on social media
Esha Deol
फिल्मों से लंबे समय से दूर ईशा देओल इन दिनों मदरहुड एन्ज्वॉय कर रही हैं। ईशा एक खूबसूरत सी बेटी की मां है जिसका नाम उन्होंने राध्या रखा है। वैसे तो बाकी स्टार किड हमेशा ही लाइम लाइट में रहते हैं लेकिन ईशा ने अपनी बेटी को ग्लैमर से दूर रखा। ईशा देओल की बेेटी राध्या 7 महीने की हो गई हैं। इस मौके पर ईशा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। 
After 7 months Esha Deol shares first picture of her daughter Radhya on social media
Radhya
ईशा देओल की बेटी राध्या का जन्म 23 अक्टूबर 2017 को हुआ था। जन्म के बाद ईशा देओल ने पहली बार अपनी बेटी राध्या की तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। ईशा ने इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है। ईशा ने ट्वीट किया - 'राध्या तख्तानी...हमारी प्यारी सी बेटी।'
 

 
After 7 months Esha Deol shares first picture of her daughter Radhya on social media
Esha Deol - फोटो : Instagram
इस तस्वीर में राध्या हल्के गुलाबी रंग की फ्रॉक पहने बैठी हुई हैं। सिर पर उसी रंग का बैंड लगाया हुआ है जो उन पर काफी जंच रहा है। ईशा हमेशा से ही निजी जिंदगी को सोशल मीडिया से दूर रखती हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी से बात से लगा सकते हैं करीब 7 महीने बाद ईशा ने फैंस को अपनी बेटी राध्या से रूबरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
After 7 months Esha Deol shares first picture of her daughter Radhya on social media
esha deol
न केवल ईशा बल्कि उनके पति भरत तख्तानी भी अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचते हैं। हालांकि बेटी के जन्म के समय मीडिया से बात करते हुए भरत काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने उस वक्त  कहा था - 'अपने जज्बात को बताना काफी मुश्किल है।मेरी बेटी दिखने में मेरे ऊपर ही गई है।'
विज्ञापन
After 7 months Esha Deol shares first picture of her daughter Radhya on social media
ईशा देओल
आपको बता दें, ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 29 जून 2012 को शादी की थी। फिल्मों की बात करें तो ईशा देओल ने साल 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद ईशा एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन उन्हें फिल्मों में सफलता हासिल नहीं हो सकी। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed