{"_id":"5c7a5e7dbdec22737c29272b","slug":"after-8-years-kartik-aaryan-revealed-shocking-thing-on-mother-related-with-on-screen-kissing-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक को पहली बार KISS करता देख मां की हो गई थी ऐसी हालत, 8 साल बाद बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक को पहली बार KISS करता देख मां की हो गई थी ऐसी हालत, 8 साल बाद बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 02 Mar 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'लुका छुपी' (Luka Chuppi) हाल ही में रिलीज हुई है जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद भी कार्तिक लुका छिपी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने अपनी निजीं जिंदगी से जुड़ी ऐसी बात बताई जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। कार्तिक ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार एक्ट्रेस को ऑन स्क्रीन Kiss किया था तो मां और नानी की कैसी हालत हुई थी।
2 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : file photo
कार्तिक ने यह खुलासा साल 2013 में दिए गए इंटरव्यू के दौरान किया था। कार्तिक ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्होंने पहली फिल्म प्यार का पंचनामा में एक्ट्रेस को किस किया था तो मां की क्या हालत हुई थी। कार्तिक ने कहा था - 'जब मैंने फिल्म में किस किया था तो उस सीन को देखकर मेरी मां परेशान हो गई थी।'
3 of 5
kartik aryan
- फोटो : file photo
कार्तिक ने आगे कहा - 'वह इतना परेशान हो गई थीं कि रोने लगी थीं। मेरे ऑन स्क्रीन बर्ताव की वजह से वह रोने लगी थीं। यहां तक कि मेरी नानी भी किसिंग सीन की वजह से नाराज थीं। मैंने पढा़ई छोड़ दी थी और फिर फिल्मों में ऐसे सीन दे रहा था, इसी वजह से दोनों की ऐसी हालत हो गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kartik aaryan
- फोटो : file photo
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल हो चुके हैं और अब तक कुल 8 फिल्में ही की हैं। इन फिल्मों में 'प्यार का पंचनामा', 'आकाशवाणी', 'कांची-द अनब्रेकेबल', 'प्यार का पंचनामा 2', 'सिलवट', 'गेस्ट इन लंदन', 'सोनू की टीटू की स्वीटी' और हाल ही में रिलीज 'लुका छिपी' शामिल है।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक
- फोटो : twitter
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम इन दिनों बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या से जोड़ा जा रहा है। यह दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए स्पॉट हुए हैं। इसी वजह से इन दोनों के अफेयर की खबरें जोरों पर है। अनन्या जल्द ही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of the Year 2) फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में अनन्या के अपोजिट टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।