{"_id":"5aaca96a4f1c1ba6768b6064","slug":"after-9-years-urmila-matondkar-comeback-in-film-blackmail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल छोटे लड़के से शादी कर फिल्मों से दूर हो गई थीं ये एक्ट्रेस, अब 9 साल बाद करेंगी वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 साल छोटे लड़के से शादी कर फिल्मों से दूर हो गई थीं ये एक्ट्रेस, अब 9 साल बाद करेंगी वापसी
Sat, 17 Mar 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर ने शादी के बाद फिल्मों से एक तरह से दूरी बना ली थी लेकिन अब जल्द ही वह वापसी करने वाली हैं। उर्मिला मातोंडकर फिल्म में एक स्पेशल नंबर करती दिखाई देंगी।
2 of 5
urmila matondkar
जी हां, उर्मिला मातोंडकर फिल्म 'ब्लैकमेल' से वापसी करेंगी। इस बात का खुलासा खुद निर्देशक अभिनय देव ने किया। 'ब्लैकमेल' के एक गाने की लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने बताया कि, फिल्म में उर्मिला एक स्पेशल नंबर कर रही हैं। बता दें कि, फिल्म 'ब्लैकमेल' पति-पत्नी की कहानी है।
3 of 5
Blackmail
फिल्म में पति की भूमिका इरफान खान निभा रहे हैं जबकि उनकी पत्नी का रोल कृति कुल्हारी कर रही हैं। इस बीच ट्विस्ट तब आता है जब दोनों के बीच अरुणोदय सिंह की एंट्री होती है। जिसके बाद इरफान खान उन्हें ब्लैकमेल करने लगते हैं। फिल्म 'ब्लैकमेल' का निर्देशन अभिनय देव ने किया है जो कि 6 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
urmila matondkar
बता दें कि, उर्मिला आखिरी बार फिल्म 'ईएमआई' में नजर आई थीं। फिल्म में उर्मिला के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और मलाइका अरोड़ा लीड रोल में थे। हिंदी फिल्मों से दूरी बना लेने के बाद हालांकि उर्मिला मराठी फिल्में कर रही थीं। इसके अलावा वह कुछ शोज भी करती हुई दिखीं।
विज्ञापन
5 of 5
urmila matondkar
2016 में उर्मिला ने अपने से 10 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली थी। शादी की रस्में बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई थीं जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।