फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली सुपरहिट के बाद 5 फ्लॉप, दुखी एक्टर ने एकता कपूर के साथ बनाई ठगने की प्लानिंग

Wed, 11 Apr 2018 09:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Apr 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
after aamir khan and amitabh Siddharth Malhotra will play thug role in Ekta Kapoor film
'कपूर एंड संस', 'बार बार देखो' और 'अय्यारी' जैसी पांच फिल्में बेक टू बेक फ्लॉप देने के बाद बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से चर्चा में है। वह जल्द ही निर्माता और निर्देशक एकता कपूर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'शॉटगन शादी' है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार उनके अब तक के सारे किरदार से एकदम अलग होगा। 
after aamir khan and amitabh Siddharth Malhotra will play thug role in Ekta Kapoor film
मीडिया में चल रही खबरों की माने तो सिद्धार्थ फिल्म में एक ठग का किरदार निभाएंगे। इसके साथ ही वह भी आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड के 'ठग' की लिस्ट में शामिल हो गए हैैं। पता हो कि आमिर और अमिताभ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में ठग का रोल कर रहे हैं।
after aamir khan and amitabh Siddharth Malhotra will play thug role in Ekta Kapoor film
फिल्म 'शॉटगन शादी' में सिद्धार्थ के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। यह दोनों स्टार दूसरी बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगी। इससे पहले यह दोनों फिल्म 'एक विलेन' मेें नजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि 'शॉटगन शादी' फिल्म बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म बिहार में जबरदस्ती लड़कों को पकड़कर शादी कराने वाले चलन पर आधारित हैं। बिहार में इससे 'पकड़वा शादी' कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
after aamir khan and amitabh Siddharth Malhotra will play thug role in Ekta Kapoor film
यह एक लव स्टोरी फिल्म होगी। इस फिल्म के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी मेहनत कर रहे हैं। अपने रोल को बखूबी निभाने के लिए सिद्धार्थ भोजपुरी और बिहारी स्टाइल में बात करना भी सीख रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही एकता कपूर की पहली पसंद सिद्धार्थ मल्होत्रा रहे। अब देखना होगा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा एकता की कितनी उम्मीदों पर खरा उतरते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed