फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: आमिर और किरण के तलाक के बाद ट्रेंड हुआ फातिमा सना शेख का नाम, अभिनेत्री को बता रहे 'होम ब्रेकर'

Sat, 03 Jul 2021 05:53 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 03 Jul 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
after aamir khan and kiran rao announce their separation social media people started trolling fatima sana shaikh know reason why
फातिमा सना शेख, किरण राव - फोटो : Social Media

बॉलीवुड जगत से आज एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर आई है। आमिर खान और किरण राव ने शनिवार को एक जॉइंट बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 15 साल की शादी के बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया, क्योंकि आमिर खान और किरण राव को बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ियों में से एक माना जाता था। लेकिन इन दोनों के अलगाव की खबरों के बीच आमिर खान की सह-कलाकार फातिमा सना शेख ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। जैसे ही आमिर और किरण के अलग होने की खबर पब्लिक हुई वैसे ही फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं।



इस वजह से ट्रेंड कर रही हैं फातिमा

कई लोग आमिर और किरण राव के 15 साल के रिश्ते टूटने की वजह आमिर की सह-कलाकार फातिमा सना शेख को मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर फातिमा सबसे ऊपर ट्रेंड कर रही हैं। कई लोग उनपर तरह-तरह के मीम्स भी साझा कर रहे हैं। इसी के साथ कुछ लोगों का ये भी कहना है कि फातिमा ही किरण राव और आमिर खान का रिश्ता टूटने की असली वजह हैं। उनके तलाक के लिए सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख की खूब आलोचना हो रही है।

after aamir khan and kiran rao announce their separation social media people started trolling fatima sana shaikh know reason why
फातिमा सना शेख, किरण राव - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ये बात

फातिमा सना शेख की आलोचना करने के साथ-साथ लोगों ने उन पर कई मीम्स भी बना दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फातिमा आमिर खान की जिंदगी में नई महिला हैं, उम्मीद करता हूं कि वो उनके साथ जिंदगी भर रहें। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आमिर खान फातिमा से कह रहे हैं-आ रहा हूं मैं। एक  अन्य यूजर ने लिखा, 'इस आदमी को क्या हो गया है और ये सत्यमेव जयते का होस्ट है। मुझे लगता हैं इन्होंने किरण को फातिमा के लिए छोड़ा। टिंगू का बस कद कम है, लेकिन कारनामे बड़े-बड़े हैं।' कई यूजर्स ने तो ट्वीट करके फातिमा सना शेख को घर तोड़ने वाली भी कह दिया।

after aamir khan and kiran rao announce their separation social media people started trolling fatima sana shaikh know reason why
फातिमा सना शेख - फोटो : Social Media

दंगल और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में किया साथ काम

फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने आमिर की ऑन-स्क्रीन बेटी गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, हालांकि फातिमा इसके बाद अधिक फिल्मों में नहीं दिखीं। दंगल के बाद आमिर ने फातिमा सना शेख के साथ यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में भी काम किया। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ थीं। कटरीना ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जबकि फातिमा सना शेख फिल्म में मुख्य भूमिका में थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। ये फिल्म तो चर्चा में नहीं आई, लेकिन इस फिल्म को करने के बाद आमिर और फातिमा का रिश्ता चर्चा में जरूर आ गया। कई बार ये खबर आई कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
after aamir khan and kiran rao announce their separation social media people started trolling fatima sana shaikh know reason why
आमिर खान-किरण राव - फोटो : Social Media

आमिर खान ने की दो शादियां

आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से साल 1986 में की थी। लेकिन शादी के 16 साल बाद आमिर और रीना दत्ता अलग हो गए। इन-दोनों ने साल 2002 में तलाक ले लिया था। रीना दत्ता और आमिर खान के दो बच्चे हैं, उनका बेटा जुनैद और बेटी ईरा खान। रीना से तलाक के बाद आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से शादी की। बता दें कि आमिर खान और किरण राव की पहली मुलाकात 'लगान' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में किरण एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर रही थीं। इसी दौरान इनकी बातचीत बढ़ी प्यार हुआ और ये शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों का एक बेटा है आजाद खान। 15 साल बाद अब इन दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है, लेकिन इसी के साथ अपने बयान में ये भी कहा कि वो दोनों मिलकर आजाद की जिम्मेदारी उठाएंगे।

विज्ञापन
after aamir khan and kiran rao announce their separation social media people started trolling fatima sana shaikh know reason why
आमिर खान-किरण राव - फोटो : social media

जारी किया था बयान

आमिर खान और किरण राव ने शनिवार दोपहर को एक बयान जारी करके ये जानकारी दी कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। आमिर और किरण ने तलाक पर जारी किए बयान में कहा, 'इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हंसी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है।  अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे- अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि आजाद के माता-पिता और परिवार के रूप में। हमने कुछ समय पहले एक प्लांड सेपरेशन शुरू किया था, और अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं, अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह साझा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed