फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलीशान बंगले: लग्जरी जिंदगी जीते हैं साउथ के ये सुपरस्टार्स, करोड़ों में है इनके घर की कीमत, देखें तस्वीरें

Sat, 03 Jul 2021 05:21 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 03 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Rajnikanth to Allu Arjun These south superstar lives in luxurious house see photos
प्रभास, नयनतारा, कमल हसन - फोटो : Social Media

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सितारों की प्रशंसकों की लिस्ट सिर्फ साउथ में ही नहीं है बल्कि हिंदी ऑडियंस भी इन तेलुगु और तमिल सितारों की फिल्मों को देखना बहुत पसंद करते हैं। इनमें से कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने साउथ के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। रजनीकांत, कमल हसन, प्रभास, धनुष जैसे कई ऐसे साउथ सिनेमा के सितारें हैं जिनकी फॉलोइंग पूरी दुनियाभर में है। इन कलाकारों ने फिल्मी पर्दे पर अपने प्रदर्शन से लाखों लोगो का दिल जीता हैं। अगर आप ये सोचते हैं कि सिर्फ बॉलीवुड सितारे ही करोड़ों की फीस लेते हैं तो ऐसा नहीं है। दक्षिण सिनेमाई सितारे भी फीस लेने के मामले में और लग्जरी जिंदगी जीने में किसी से कम नहीं हैं।



इन सितारों के करोड़ों के हैं घर

बॉलीवुड की तरह ही साउथ सिनेमा के सितारें भी न सिर्फ आलीशान घरों में रहते हैं बल्कि वो लग्जरी जिंदगी भी जीते हैं। अगर साउथ सिनेमा के सितारों के घर की बात की जाए तो वो जिन घरों में रहते हैं उनकी कीमत करोड़ों में हैं। साउथ की फिल्मों में काम करने वाले कई सितारों के घरों को बाहर से देखकर ही उनकी लैविश लाइफस्टाइल का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कौन-कौन से हैं वो सितारे जो जीते हैं  लग्जरी लाइफ। 

Rajnikanth to Allu Arjun These south superstar lives in luxurious house see photos
कमल हसन - फोटो : Social Media

कमल हसन

कमल हसन अपने समय में साउथ और हिंदी सिनेमा दोनों में ही सक्रिय रहे हैं। इसलिए उनके प्रशंसक न सिर्फ साउथ सिनेमा में हैं, बल्कि बॉलीवुड में भी हैं। हिंदी, तमिल, तेलुगु के अलावा उन्होंने बंगाली भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। कई फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाने वाले कमल हसन चेन्नई में ही रहते हैं, वहां पर उनका एक विशाल बंगला है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Rajnikanth to Allu Arjun These south superstar lives in luxurious house see photos
रजनीकांत - फोटो : Social Media

रजनीकांत

रजनीकांत को साउथ सिनेमा में पूजा जाता है, लेकिन बॉलीवुड में भी उनको चाहने वाले प्रशंसकों की कोई कमी नहीं हैं। रजनीकांत को उनके अभिनय के लिए तो जबरदस्त प्रशंसा मिलती है लेकिन उसी के साथ फिल्मों में चश्मा लगाने के अलग अंदाज और उनके फैशन को भी काफी पसंद किया जाता है। कई लोग भी रजनीकांत के इस स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। रजनीकांत भी चेन्नई के एक बड़े बंगले में अपने परिवार के साथ रहते हैं जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajnikanth to Allu Arjun These south superstar lives in luxurious house see photos
नयनतारा - फोटो : Social Media Post

नयनतारा

नयनतारा दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया हैं। नयनतारा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से की थी। उन्होंने साउथ में कई सफल फिल्में दी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही वह भी अच्छी खासी फीस लेती हैं। नयनतारा का कोची में बहुत ही बड़ा और शानदार फ्लैट है।

विज्ञापन
Rajnikanth to Allu Arjun These south superstar lives in luxurious house see photos
महेश बाबू - फोटो : Social Media

महेश बाबू

महेश बाबू को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उनके प्रशंसकों के लिए उनका नाम ही काफी है। महेश बाबू साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं, लोग उनकी फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं। महेश बाबू करोड़ों में सिर्फ अपनी फिल्मों की फीस नहीं लेते हैं बल्कि करोड़ों के आलीशान बंगले में रहते भी हैं। हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनका खुद का एक आलीशान बंगला है, जहां वो अपनी पत्नी नम्रता शिरोड़कर और बच्चों के साथ रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed