फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saroj Khan: पहली पुण्यतिथि पर दिग्गज कोरियोग्राफर की बायोपिक का एलान, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Sat, 03 Jul 2021 04:18 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 03 Jul 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
On saroj Khan first death anniversary producer bhushan kumar announced her biopic
सरोज खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

भारत की पहली महिला कोरियोग्राफर के संघर्ष और सफलता की कहानी अब परदे पर पेश होने जा रही है। हिंदी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक जल्द शुरू होने वाली है। सरोज खान के वारिसों ने उनकी बायोपिक के कानूनी अधिकार फिल्म व म्यूजिक कंपनी टी सीरीज को दे दिए हैं। अपनी डांस कोरियोग्राफी से भारतीय सिनेमा में धूम मचाने वाली निर्मला किशनचंद साधु सिंह नागपाल उर्फ सरोज खान को कई बेहद सफल गीतों के लिए जाना जाता था। हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्रियां उनको अपना डांस गुरु मानती रही हैं। 50 साल तक कैमरे के सामने सक्रिय रहीं सरोज खान के बीती सदी के नौवें और आखिरी दशक में आए तमाम गानों को बहुत ही लोकप्रियता मिली। 

सरोज खान के बच्चों कोरियाग्राफर राजू खान, सुकैना खान और हिना खान ने इस बायोपिक के लिए लंबी चर्चाओं के बाद हां की है। कोरियोग्राफर सरोज खान उन चंद महिलाओं में से थीं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में उस समय काम किया था जब लगभग सभी तकनीशियन पुरुष ही होते थे। सरोज खान इंडस्ट्री में तीन वर्ष की उम्र में आई थीं और 10 वर्ष की उम्र में डांसर बन गईं। 12 वर्ष की उम्र में तो वह असिस्टेंट कोरियोग्राफर बन गईं थीं।

On saroj Khan first death anniversary producer bhushan kumar announced her biopic
सरोज खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अपने कॅरियर में लगभग 3500 गीतों की कोरियोग्राफी करने वाली सरोज खान ने 'एक दो तीन', 'चोली के पीछे क्या है', 'हवा हवाई', 'धक धक करने लगा' जैसे कई हिट गानों पर बेहतरीन डांस सिखाए हैं। इनके अलावा ‘देवदास’, ‘लम्हे’, ‘नगीना’, ‘कलंक’, ‘चांदनी’, ‘सांवरिया’, ‘ताल’, ‘बेटा’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, और कई अन्य फिल्मों में कोरियोग्राफ किए गए उनके लोकप्रिय गानों की पीढ़ियां दीवानी रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से तीन बार सम्मानित और माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के साथ अपनी ट्यूनिंग के लिए चर्चित सरोज खान ने कई नए एक्टर्स के साथ भी काम किया।

On saroj Khan first death anniversary producer bhushan kumar announced her biopic
सरोज खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस बायोपिक के बारे में सरोज खान के बेटे कोरियोग्राफ राजू खान कहते हैं कि “मेरी मां को डांस करना बहुत पसंद था और हम सभी ने देखा है कि कैसे उन्होंने अपना जीवन इसके लिए समर्पित कर दिया। मुझे खुशी है कि मैं उनके नक्शेकदम पर चला। मेरी मां को इंडस्ट्री ने प्यार और सम्मान दिया और यह हमारे परिवार के लिए सम्मान की बात है कि दुनिया उनकी कहानी देख सकेगी।” बेटी सुकैना खान बताती हैं, "मेरी मां को पूरी इंडस्ट्री ने प्यार और सम्मान दिया। लेकिन वह जो थीं, उस शख्सीयत के बनने के संघर्ष को हमने नजदीक से देखा है। हमें उम्मीद है कि इस बायोपिक में उनकी कहानी, उनका परिवार के प्रति प्यार, नृत्य के प्रति उनका अनुराग और सितारों को सुपर सितारा बना देने के पीछे के उनके समर्पण को अच्छे से पेश किया जाएगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
On saroj Khan first death anniversary producer bhushan kumar announced her biopic
सरोज खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार इस बारे में कहते हैं “सरोज जी ने न केवल अपने डांस मूव्स को परफॉर्म करने वाले कलाकारों के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में कोरियोग्राफी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया। वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक लेकर आईं और दर्शकों ने उनके इशारे पर अपने पसंदीदा एक्टर्स को नाचते देखा। मुझे याद है कि मैं अपने पिता के साथ फिल्म के सेट पर जाता था, जहां सरोज जी को अपनी कोरियोग्राफी से गानों में जान डालते देखना अलग ही अनुभव होता था। कला के प्रति उनका समर्पण प्रशंसनीय था।”

विज्ञापन
On saroj Khan first death anniversary producer bhushan kumar announced her biopic
सरोज खान - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सरोज खान का पिछले साल 3 जुलाई को निधन हो गया था। उनके आखिरी दिनों के कार्यों में फिल्म ‘कलंक’ में उनका माधुरी दीक्षित के साथ काम और ‘नच बलिए’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे डांस शो में जज के रूप में टेलीविजन पर दिखना प्रमुख हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed