मैन वर्सेज वाइल्ड: अक्षय-रजनीकांत के बाद बियर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर पर निकलेंगे अजय देवगन, मालदीव में होगी शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और हस्ती होगी इस एपिसोड में शामिल
शो को होस्ट करने वाले बेयर ग्रिल्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक और बड़ा खुलासा किया है। स्टोरी के मुताबिक अजय देवगन इस एपिसोड में शामिल अकेले बॉलीवुड हस्ती नहीं होंगे बल्कि कोई भी इस एपिसोड का हिस्सा होगा। हालांकि इस नाम को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। दो हस्तियों के एपिसोड में शामिल होने का खुलासा खुद बेयर ग्रिल्स ने किया है। अब देखना है कि वो दूसरा नाम कौन होगा।
क्या है ये शो?
इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स एक स्किल रियलिटी शो हौ। इसमें खुद ब्रिटिश सर्वाइवल बेयर ग्रिल्स किसी होस्ट के साथ हिस्सा लेते हैं। वो घने और खतरनाक जंगलों में खुद को जिंदा रखने की जद्दोजहद करते हैं। ये दुनिया के लोकप्रिय शो में से एक है। साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेयर ग्रिल्स के शो Man vs Wild with Bear Grylls का हिस्सा बने थे। उनका ये एपिसोड दुनिया में बेहद लोकप्रिय हुआ था।